ब्रेकिंग : यमुनोत्री विधायक को धमकी देने वाला देहरादून से गिरफ्तार - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : यमुनोत्री विधायक को धमकी देने वाला देहरादून से गिरफ्तार

admin
FB IMG 1597591183404

देहरादून। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। उसे देहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार अगस्त यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा ने एक लिखित तहरीर नेहरू कालोनी पुलिस को दी थी कि विधायक यमुनोत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से कॉल कर गाली गलौज व धमकी दी गई। इस पर तहरीर के आधार पर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 268/20 धारा 504/506 आईपीसी पंजीकृत कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के आदेश पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उक्त संदिग्ध नंबर को ट्रैक करते हुए आज अभियुक्त डॉक्टर प्रमोद त्यागी को अजबपुर फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्त डा. प्रमोद त्यागी पुत्र मंगू त्यागी निवासी प्ले नंबर 2 अशोक विहार थाना नेहरू कॉलोनी है।
पुलिस के अनुसार डा. प्रमोद त्यागी का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जो इस प्रकार हैं:-
1- मु0अ0सं0 210 / 18 धारा 327 323 504 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
2- मु0अ0सं0 40/14 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना नेहरू कॉलोनी
3- मु0अ0सं0 160 /16 धारा 352 323 504 506 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
4- मु0अ0सं0 32 /13 धारा 147 307 323 504 506 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
5- मु0अ0सं0 96 / 15 धारा 452 323 504 506 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
6- मु0अ0सं0 10 /18 धारा 420 120 बी आईपीसी 3 (1)पीडीएनडी एक्ट थाना डालनवाला
7- चलानी रिपोर्ट संख्या 01/18 धारा 3 गुंडा अधिनियम

पुलिस टीम में एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोज बिष्ट, कांस्टेबल गंभीर सिंह व
कांस्टेबल आशीष एसओजी शामिल रहे।

Next Post

भानियावाला निवासी समाजसेवी योगेश राघव "इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2020" से सम्मानित

देहरादून।  “इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड “ने भानियावाला देहरादून निवासी वरिष्ठ समाजसेवी योगेश राघव को विगत कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए 74वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड से चयनित कर “इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड […]
20200816 213808

यह भी पढ़े