चेतावनी : लगातार बारिश के बाद भीगे देश के अधिकांश राज्य, उत्तराखंड समेत कई जगह बाढ़ जैसे हालात, नदिया हुईं लबालब

admin
c 3

चेतावनी : लगातार बारिश के बाद भीगे देश के अधिकांश राज्य, उत्तराखंड समेत कई जगह बाढ़ जैसे हालात, नदिया हुईं लबालब

मुख्यधारा डेस्क

देश के लगभग सभी राज्यों में हो रही लगातार बारिश के बाद वातावरण पूरा भीगा-भीगा है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात है। भीषण गर्मी से जूझने के बाद बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन कई जगहों पर यह बारिश आफत बनकर आई है।

c 1 16

कुछ राज्यों में भारी बारिश के बाद सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट किया है।

उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हालत बिगड़ने भी लगे हैं। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थित है। मंगलवार को आगरा, मुरादाबाद, पीलीभीत और मथुरा में भी भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी पानी नजर आया। गंगा, यमुना समेत कई नदियों का पानी लबालब बह रहा है।

यह भी पढ़ें : दुखद : नहीं रही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत (Shailarani Rawat), शोक की लहर

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। हल्द्वानी, बनबसा, टनकपुर, सितारगंज और खटीमा में हालत सबसे ज्यादा खराब है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम ने बताया कि दो नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी लैंडस्लाइड के मलबे से बंद पड़े हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं।

c 2 1

उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से जारी तेज बारिश के चलते जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंस गए थे। कुमाऊं क्षेत्र में नदियों में बाढ़ आ गई। इससे गांव की तरफ जाने वाले सैकड़ों रास्ते ब्लॉक हो गए और चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कई गांवों में जलभराव हो गया। वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है।

यह पढ़ें : दुःखद: आतंकी हमले (Terrorist attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री धामी व सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जताया गहरा दुख

राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि, मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है। बिहार में गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे गोपालगंज, बेतिया और बगहा में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई है। 6 लोग घायल हुए हैं। मुंबई में भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार को मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे। हालांकि, शहर में बारिश नहीं हुई। शहर और उपनगरों में कहीं बड़ा जलभराव नहीं हुआ और न ट्रैफिक जाम रहा।

मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यूपी, बिहार, असम, मेघालय और गोवा में ऑरेंज अलर्ट हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में यलो अलर्ट है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 11 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में गौला नदी से हुए भू-कटाव का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी आंतरिक और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के उप-हिमालयी जिलों में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Next Post

डॉ. अमित सुकोटी को इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित

डॉ. अमित सुकोटी को इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित अल्मोड़ा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई अल्मोड़ा/मुख्यधारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में जिले के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ० अमित सुकोटी […]
a 1 2

यह भी पढ़े