पहल : गरीब छात्रों की पढाई में मदद करने आगे आए द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा। अध्ययन सामग्री बांटकर दिया सहारा - Mukhyadhara

पहल : गरीब छात्रों की पढाई में मदद करने आगे आए द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा। अध्ययन सामग्री बांटकर दिया सहारा

admin
IMG 20210901 WA0022
द्वारीखाल/मुख्यधारा
ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने एक अनूठी पहल का आगाज किया, जिसके तहत द्वारीखाल विकासखण्ड के 9,10, 11, 12 के 350 गरीब छात्रों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, बैग, पेन एवं उनकी फीस का भुगतान उनके द्वारा किया जायेगा।
रा0 इ0 कॉ0 चाक्यूसैंण में आगमन पर छात्रों के अविभावकों, विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ एवं छात्र छा़त्राओं द्वारा प्रमुख महेन्द्र राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में आज प्रमुख द्वारीखाल ने रा0इ0कॉ चाक्यूसैंण में अध्ययनरत 19 छात्रों को  2 जोड़ी ड्रेस, 1जोड़ी जूते, स्कूल बैग, कॉपी पेन का वितरण किया।
प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह बिष्ट द्वारा अपने सम्बोधन में प्रमुख का आभार  एवं धन्यवाद प्रकट किया कि पहली बार मैंने देखा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की अनूठी पहल की गई है। उनकी उच्च विचार धारा शिक्षा के प्रति जागरूकता गरीबों के प्रति सहानुभूति इसका जीता जागता उदाहरण है। विद्यालय परिवार कि ओर से एवं अभिभावकों की तरफ से मैं उनका एक बार पुनः धन्यवाद हार्दिक अभिनन्दन करता हॅू।
IMG 20210901 WA0025
प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जो बोलता हॅू वो मैं करता हूं। मैने घोषणा की थी कि मेरे विकासखण्ड के अन्तर्गत कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैने खण्ड शिक्षा अधिकारी से गरीब बच्चों की सूची मंगवाई सूची के अनुरूप इन छात्रों को उक्त सामाग्री वितरित की जा रही है। तथा इन 350 बच्चों की फीस का वहन भी मेरे द्वारा किया जायेगा। अब तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। मैंने विकास खण्ड के 350 बच्चों को गोद लिया है। उनकी फीस, ड्रैस किताब आदि की जिम्मेदारी मेरी होगी।
इस अवसर पर प्रमुख द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं पूरे स्टॉफ को अपनी ओर से पेन भेंट की।
दोपहर में ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल जनता इ0 कॉ0 काण्डाखाल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अविभावकों एवं छात्रों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
IMG 20210901 WA0016
जनता इ0 कॉ0 काण्डाखाल में अध्ययनरत 12 छात्रों को 2 जोड़ी ड्रेस, 1 जोड़ी जूते, स्कूल बैग, कॉपी पेन वितरण किया। सभी छात्रों एवं कार्यालय स्टॉफ को पेन भी भेंट किया।
अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य सोमप्रकाश कंडवाल द्वारा प्रमुख का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया कि प्रमुख द्वारा अनूठी पहल की शुरूवात की है। आपको देखकर अन्य प्रतिनिधि भी संज्ञान लेंगे। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से प्रमुख का आभार जताया।
IMG 20210901 WA0017
इस अवसर पर प्रमुख ने सभी का धन्यवाद किया तथा कहा कि मैं हर समय आपके बीच में हॅू तथा हर तरह से मदद करूंगा।
इस अवसर पर  महावीर सिंह अध्यक्ष पीटीए, जगमोहन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य रा0इ0का0 चाक्यूसैंण, अर्जुन सिंह कण्डारी क्षे0पं0स0, आरती देवी प्रधान छाम, उम्मेद रावत प्रधान सिमल्या, रविन्द्र सिंह प्रधान बिरमोली, देवेन्द्र बिष्ट प्रधान खजरी, भारत रावत क्षे0पं0स0, नीलम नैथानी ज्येष्ठ प्रमुख, सोम प्रकाश कण्डवाल प्रधानाचार्य काण्डाखाल पब्लिक स्कूल, नीरज कण्डवाल प्रधान काण्डा, विद्यादत्त भट्ट अध्यक्ष पीटीए, विनोद कण्डवाल पूर्व प्रबन्धक, राकेश क्षे0पं0स0, आशा देवी प्रधान उडियारी, अनीता देवी प्रधान सुण्डल, अनीता देवी प्रधान बडेथ लंगूर, राजेश कुमार मियां प्रधान अवाड, रविन्द्र सिंह प्रधान बिरमोली, विनोद कण्डवाल पूर्व प्रधान बनाली एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
Next Post

आपदा के समय राजनीतिक रोटियां सेंक रही आम आदमी पार्टी : महाराज

देहरादून/मुख्यधारा आपदाकाल में मदद करने के बजाय आम आदमी पार्टी बेवजह धरने प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उक्त बात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उनके सुभाष सुभाष रोड स्थित कार्यालय पर […]
maharaj

यह भी पढ़े