Weather alert: चंपावत के बाद अब नैनीताल जिले में भी सोमवार को स्कूलों की छुट्टी, भारी वर्षा का अलर्ट। पढ़ें आदेश

admin
1665322698861

नैनीताल/मुख्यधारा

मौसम विभाग द्वारा सोमवार 10 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी Weather alert के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में सर्वप्रथम चंपावत जनपद में स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों की 10 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी गई थी। इसके बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने भी जनपद में सोमवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी, नैनीताल धीराज सिंह गर्व्याल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर, 2022 को जारी मौसम पूर्वानुमान Weather alert के अनुसार दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना हैं। तदक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10 अक्टूबर, 2022

(सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

IMG 20221009 WA0042

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक-09 अक्टूबर 2022 को कुमाऊ मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 10.10.2022 को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत समस्त आँगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगे।

IMG 20221009 WA0021

 

यह भी पढें : दारोगा भर्ती धांधली प्रकरण : विजिलेंस के शिकंजे से दारोगाओं व अन्य लोगों की बढ़ीं धड़कनें। कई लोग हैं रडार पर

 

यह भी पढें : 6 साल पहले हुई भर्ती : VPDO भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने आयोग के तीन पूर्व अधिकारियों को किया अरेस्ट

Next Post

सावधान! (Fake news school) उत्तराखंड में अब शरारती तत्व स्कूलों की छुट्टी का भी बनाने लगे फर्जी आदेश। इन दो जिलों में वायरल कर फैला दिया भ्रम, अब होगी FIR

मुख्यधारा Fake news school मौसम विभाग द्वारा इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बीते दिनों से कई जिलों में इसके लिए जिला प्रशासन भी सतर्क रहते हुए स्कूलों की आवश्यकतानसार छुट्टी का […]
1665368310807

यह भी पढ़े