नरेंद्रनगर क्षेत्र में दु:खद हादसा : एक घर पर हाइवे का पुश्ता गिरने से तीन लोग मलबे में दबे - Mukhyadhara

नरेंद्रनगर क्षेत्र में दु:खद हादसा : एक घर पर हाइवे का पुश्ता गिरने से तीन लोग मलबे में दबे

admin
20200731 105323

नरेंद्रनगर। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर क्षेत्र से एक दु:खद खबर आ रही है। जहां आज अलसुबह एक घर पर मेन हाइवे का पुश्ता गिरने से वह पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। जहां परिवार के तीन लोग दब गए।
जानकारी के अनुसार यह हादसा टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक के खेड़ागाड़ गांव में हुआ है।

हादसे में अंकित पुत्र धर्म सिंह, विनीता पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम खेड़ा गाड़, व नीलम पुत्री कमल सिंह निवासी ग्राम दयूली, आगराखाल टिहरी गढ़वाल में दब गए।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया जा रहा है।

Next Post

कोरोना अपडेट: आज 118 पाॅजीटिव मामले। 24 घंटे में चार और मौत

देहरादून। उत्तराखंड में आज 118 मरीज सामने आए हैैं। आज 3277 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 118 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में चार और संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  इस प्रकार अब प्रदेश […]
covid 19 1

यह भी पढ़े