धौलकंडी पहुंचने पर विधायक राज कुमार पोरी का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, नवनिर्मित हैंडपंप को किया ग्रामीणों को समर्पित

admin
IMG 20251202 WA0027
  • धौलकंडी पहुंचने पर विधायक राज कुमार पोरी का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
  • नवनिर्मित हैंडपंप को किया ग्रामीणों को समर्पित

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

जनपद के पौड़ी के विकासखंड कोट के अन्तर्गत ग्राम धौलकंडी पहुंचने पर विधायक राज कुमार पोरी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पोरी द्वारा धौलकंडी में ग्रामीणों की पानी की समस्या को देखते हुए गांव में हैंडपंप की स्थापना करवाई गई। जिसको आज विधिवत रूप से ग्रामवासियों को समर्पित किया गया।

इसके उपरांत गाँव में आयोजित भागत कथा में पहुंचकर विधायक ने भागवत कथा का स्वर्णपान किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पोरी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम सभा में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है तथा गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करवाना है।

IMG 20251202 WA0028
इस अवसर पर धीरेन्द्र चौहान, राकेश नौडियाल, मीरा रावत,
सुभाष रावत आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, आज एक और व्यक्ति की ले ली जान, वन विभाग ने जारी किए गुलदार को मारने के आदेश

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, आज एक और व्यक्ति की ले ली जान, वन विभाग ने जारी किए गुलदार को मारने के आदेश डीएम स्वाति एस भदौरिया ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, ग्रामीणों के आक्रोश का करना पड़ा सामना […]
Screenshot 20251204 154434 Gallery

यह भी पढ़े