government_banner_ad बद्रीश कॉलोनी की नि. पार्षद Kamli Bhatt ने बनाए एक हजार से अधिक सदस्य, क्षेत्रवासियों का जताया आभार - Mukhyadhara

बद्रीश कॉलोनी की नि. पार्षद Kamli Bhatt ने बनाए एक हजार से अधिक सदस्य, क्षेत्रवासियों का जताया आभार

admin
IMG 20240924 WA0040
  • बद्रीश कॉलोनी की नि. पार्षद कमली भट्ट (Kamli Bhatt) ने बनाए 1090 सदस्य, क्षेत्रवासियों का जताया आभार

देहरादून/मुख्यधारा

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली, मण्डल के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी व संगठन द्वारा दिए गए सदस्यता के लक्ष्य को बद्रीश कॉलोनी की निवर्तमान पार्षद कमली भट्ट (Kamli Bhatt) ने पूरा कर लिया है।

संगठन पर्व ”भाजपा के प्राथमिक संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024″ के बढ़ते क्रम में आज शाम तक 1090 सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को बद्रीश कॉलोनी की नि. पार्षद कमली भट्ट ने प्राप्त कर लिया है।

इसके लिए कमली भट्ट ने अपने क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं का हृदय की गहराई से धन्यवाद किया है, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपनी सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि यह क्रम आगे भी जारी है।

मेरा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आप भी अपने सदस्य बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करें।

IMG 20240913 WA0009 IMG 20240913 WA0010

100 एवं 100 से अधिक सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्यों की सूची

IMG 20240926 WA0008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े