पुरोला में कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - Mukhyadhara

पुरोला में कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

admin
purola 1

पुरोला में कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नीरज उत्तराखंडी पुरोला/मुख्यधारा

मंगलवार को अध्यक्ष बनने के पहली बार रंवाई घाटी में पँहुचे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करण महरा व नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान के पुरोला पंहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ ढोल बाजों सहित फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। नैनबाग,डामटा,बर्निगाड, नौगांव सहित पुरोला में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया पुरोला पंहुचने पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने को लेकर एकजुट रहते हुए निरन्तर जनता के बीच कार्य करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष महरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर तानाशाही रवैये से जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने अपने संबोधन में अंकिता हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि भजपा की ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार में आज भ्रष्टाचार चरम पर है,प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नही है अपनो को बचाने के लिए सरकार में बैठे लोग मौन हैं।

purola 2

उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी,मंहगाई के आंकड़े रखते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का वादा किया था,गरीबी कम करने का वादा किया था लेकिन सरकार की विफलताओं को प्रदेश की जनता जानती है। जो भी वादे सरकार ने किए उनके उलटा कार्य हो रहा है।सरकार के लोग सत्ता के नशे में अपने किये सब वादे भूल गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसरोकार के मुद्दों पर एकजुट हो कर सड़क से संसद व विधानसभा तक लड़ने को हर पल तैयार रहने की अपील की।वंही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यमुना घाटी दिनेश चौहान ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर दृढ़तापूर्वक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : हेली सेवाओं के विस्तार व दुर्घटनाओं को लेकर सीएम धामी (CM Dhami) ने दिये प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान सहित,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,विहारी लाल शाह,नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत,मोरी अध्यक्ष राजपाल रावत, धीरेंद्र नेगी,जगदीश गुसाईं,सरोज रावत,ओमप्रकाश रावत,राजी राणा,रोजी सिंह सौंदाण,नारायणी देवी,विजय सारस्वत,भुवनेश उनियाल आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

पंतनगर में पौधों की सैंपलिंग के लिए शीघ्र बनाएं लैब : गणेश जोशी (Ganesh Joshi)

पंतनगर में पौधों की सैंपलिंग के लिए शीघ्र बनाएं लैब : गणेश जोशी (Ganesh Joshi) देहरादून/मुख्यधारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों […]
joshi 2

यह भी पढ़े