Operation Silkyara successful : टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला, मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू टीम को दी बधाई, कहा- श्रमिकों व उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल - Mukhyadhara

Operation Silkyara successful : टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला, मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू टीम को दी बधाई, कहा- श्रमिकों व उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

admin
CM Photo 11 dt. 28 November 2023
  • Operation Silkyara successful : मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल
  • मुख्यमंत्री बोले-बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और  बौख नाग देवता की कृपा से सफल हुआ अभियान
  • बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है।

Video:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।

मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

CM Photo 12 dt. 28 November 2023 FB IMG 1701182790733 FB IMG 1701180637153 1 FB IMG 1701180631039

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।

Next Post

बेहतर सड़कों के माध्यम से ही आवागमन को बनाया जा सकता है सुगम : Anita Mamgai

बेहतर सड़कों के माध्यम से ही आवागमन को बनाया जा सकता है सुगम : अनिता ममगाई बुधवार को मेयर ने किया 18 लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास ऋषिकेश/मुख्यधारा महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि बिजली, पानी जैसी […]
IMG 20231129 WA0017

यह भी पढ़े