भारत का निराशाजनक प्रदर्शन: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल लाकर पदक तालिका में भारत से ऊपर पहुंचा, विनेश फोगाट पर आज होगा फैसला

admin
p 10

भारत का निराशाजनक प्रदर्शन: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल लाकर पदक तालिका में भारत से ऊपर पहुंचा, विनेश फोगाट पर आज होगा फैसला

मुख्यधारा डेस्क

पेरिस ओलंपिक अब अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। रविवार 11 अगस्त को ओलंपिक का समापन हो जाएगा। भारत अब तक इस ओलंप‍िक में कुल मिलाकर 6 मेडल जीत चुका है। 9 अगस्त को 57 किग्रा फ्री-स्टाइल वर्ग में अमन सहरावत ने जीता। इस तरह वो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के ओलंप‍ियन बन गए। पेरिस ओंलपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक से भी निराशजनक है। भारत फिलहाल मेडल टैली में पाकिस्तान से भी नीचे हैं। भाला फेंक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को हराकर स्वर्ण मेडल जीता है। यह 40 साल बाद है जब भारत ने पाकिस्तान से भी खराब प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारत की एक महिला पहलवान रितिका हुड्डा और गोल्फ का परिणाम आना बाकी है। अगर वह भी बाहर हो जाती हैं तो इस बार भारत का अभियान गोल्ड मेडल के बिना समाप्त होगा। इसके अलावा इन दोनों इवेंट में एक भी गोल्ड मेडल आता है तो भारत पदक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर ऊपर आ सकता है।वहीं दूसरी ओर पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दी गई विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज रात फैसला हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : अलर्ट: भारी वर्षा के कारण चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्र के स्कूलों की शनिवार 10 अगस्त को छुट्टी

ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगता में 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा आंका गया था, जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। अब इसी फैसले का विनेश ने विरोध किया और इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में केस दर्ज किया है। अब इस पर आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर फैसला आ जाएगा। ओलंपिक की मेडल टेली में स्वर्ण पदक के आधार पर पदक तालिका में स्थान सुनिश्चित होता है। जिस किसी भी देश के सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल होंगे वह देश पदक तालिका में ऊपर रहेगा। गोल्ड बराबर होने की स्थिति में सिल्वर मेडल के आधार पर स्थिति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव से पूर्व प्रशासनिक समन्वय घोषित

इसके अलावा अगल सिल्वर पदक नहीं है तो कुल पदक के आधार पर स्थान तय होगा। पाकिस्तान ने पूरे ओलंपिक में अभी तक सिर्फ एक पदक जीता है जबकि भारत के पास एक सिल्वर समेत 6 पदक हैं। यूएस पदक तालिका में टॉप पर है। अमेरिका ने अभी तक 33 गोल्ड और 39 सिल्वर पदक के साथ इतने ही कांस्य पदक जीते है। उसके पास कुल 111 पदक हैं. वहीं चीन भी 33 गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर है। चीन के पास 27 सिल्वर औ 23 ब्रॉन्ज मेडल मिलाकर कुल 83 पदक है जो दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 18, जापान, 16 और ग्रेट ब्रिटेन 14 पदक के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी जमानत

Next Post

ऋषिकेश में योग सिटी बनाने के लिए भूमि की तलाश, मंत्री अग्रवाल ने आवास विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

ऋषिकेश में योग सिटी बनाने के लिए भूमि की तलाश, मंत्री अग्रवाल ने आवास विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ऋषिकेश में योग […]
a 6

यह भी पढ़े