मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 4 अगस्त का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 4 अगस्त का दिन

admin
1658887757277 1

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

दिनांक- 04 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – साध्य
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:21
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • शत्रुघ्न की पत्नी का नाम श्रुतकीर्ति था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:29 से 6:41 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:43 से 3:23 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

अपना अच्छा समय उन्हें देना चाहिए जो बुरे वक्त में हमारे साथ हो।

4 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किंतु फिजूल के खर्चों से बचें।आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। उसके बारे में जरूर सोचें। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है।दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कर्क:

आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा। काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है।

कन्या:

आज आपका दिन बेहतर से सामान्य रह सकता है। कारोबार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका फल आपको आगे जाकर ही प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला :

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।दिन आपके अपेक्षाओं से बेहतर रहेगा। आपकी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में दिन अति व्यस्त रह सकता है मेहनत का फल मिलेंगे। व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की राय लें। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए बेहतर से सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं । व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

मकर :

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है।आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहेगी।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर न डालें अन्यथा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग को समय पर टारगेट पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है फोकस बनाएं रखें।

मीन:

आज का दिन सामान्य रहेगा।आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे काम का बोझ महसूस करेंगे।कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने का निर्णय सोच समझ ले।साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। पत्रकारिता, लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

Next Post

बड़ी खबर: ऊर्जा निगम के इस डिविजन में हुआ बड़ा गोलमाल (corruption), अधिशासी अभियंता समेत चार निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड ऊर्जा निगम के गदरपुर में लाखों का गोलमाल (corruption) सामने आया है। जिस पर एक अधिशासी अभियंता सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम से जुड़ा यह मामला उधमसिंहनगर जनपद स्थित […]
power corporation gadarpur

यह भी पढ़े