रुद्रप्रयाग : पर्यटक स्थल देवरिया ताल में कोरोना के चलते नहीं आ रहे लोग। रोजगार का संकट - Mukhyadhara

रुद्रप्रयाग : पर्यटक स्थल देवरिया ताल में कोरोना के चलते नहीं आ रहे लोग। रोजगार का संकट

admin
IMG 20200916 WA0003

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ-साथ एक सुन्दर पर्यटक स्थल भी है। जनपद रुद्रप्रयाग के उखीमठ ब्लाक में एक सुन्दर रमणीक पर्यटक स्थल देवरिया ताल भी है, जो आजकल कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सूना पड़ा है।

IMG 20200916 WA0002
जी हां, आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम, तुंगनाथ चोपता के साथ ही देवरिया ताल भी एक सुन्दर रमणीक पर्यटक स्थलों में शुमार है। देवरिया ताल में पिछले सालों यहॉ पर्यटक भारी संख्या में आते थे, जिससे यहॉ के स्थानीय निवासियों का रोजगार भी चलता रहता था। यहॉ कई लोगों की दुकानें, ढाबे हैं, मगर इस बार कोरोना के चलते इनका व्यवसाय भी बन्द हो चुका है। इनके सामने अब रोजी रोटी का सवाल भी खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना कि देवरिया ताल देवता की आराधना से जुड़ने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी बहुत सुन्दर जगह है।
मगर आज इस वैश्विक महामारी के चलते यहॉ पर्यटकों का आना बन्द है। इससे स्थानीय व्यवसाय करने वालों की रोजी-रोटी पर भी बड़ी मार पड़ी है। लोग अब यहॉ से दूसरे जगहों रोजगार तलाशने व पलायन को मजबूर नजर आ रहे हैं।

IMG 20200916 WA0001

Next Post

"पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत रतनपुर में हुई बैठक।" ग्रामीणों को पालीथीन के दुष्परिणामों की दी जानकारी

सत्यपाल नेगी /रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग- ग्राम पंचायत रतनपुर मे आज पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत एक बैठक हुई, जिसमें जिले के स्वजल विभाग के अधिकारियो ने ग्रामीणों को पालीथीन के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही पालीथीन को किस तरह स्तेमाल […]
IMG 20200916 WA0008

यह भी पढ़े