मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शनिवार एक अक्टूबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शनिवार एक अक्टूबर का दिन

admin
panchang mukhyadhara

दिनांक- 01 अक्टूबर 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – ज्येष्ठा
  • योग – आयुष्मान
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 6:05
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— हस्त नक्षत्र में
  • 🌻आज का व्रत व विशेष:- कात्यायनी देवी दर्शन, विल्वाभिमंत्रण व गजपूजा।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष :- नवपत्रिका प्रवेश व महारात्रिर्निशा पूजा- रविवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • कंस पद में जरासंध का दमाद लगता था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:06 से 7:35 म. 10:33 से 12:02 एवं सा. 4:26 से 5:55 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:49 से 10:18 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

दूसरों को मार्गदर्शन देने से पहले खुद उस मार्ग परचलना चाहिए।

1 अक्टूबर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के लोग अपनी धुन में हैं तो उसी में रहिए किसी की बात को दिल से लगाने की जरूरत नहीं हैं। नौकरी करने वाले आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सोच विचार में रहेंगे, कमाई बढ़ाने को लेकर आप सोच विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम देंगे। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने की आज गलती न करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार और रोजगार आपका आज अच्छा चलेगा। पिता के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा, आपके काम और व्यवहार से पिता को खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, संयम से कम लें।

मिथुन:

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए खास रहेगा। आज आपको मन में कोई बात दबाकर नहीं बैठना है जो दिल में है कह डालिए। दिल के जज्बात प्रेमी तक पहुंचा सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कामकाजी महिलाओं को अपने काम में संतुष्टि की कमी हो सकती है, कुछ नया करना चाहेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, आज खर्च का योग बना हुआ है। कोई मित्र या करीबी नाराज हो सकता है।

कर्क:

आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, करोबार में अच्छी कमाई होने से प्रसन्न होंगे। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं, कुछ मन में चल रहा है तो कह दीजिए।

सिंह:

सिंह राशि वाले आज अपने आप पर भरोसा रखें। आज कारोबार में तेजी रहने से आप अपने किसी सहयोगी और रिश्तेदार की मदद ले सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम आसानी से पूरा कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामनों की खरीदारी में धन और समय खर्च करना होगा। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, अपनी कला के प्रदर्शन से आप लाभ पाएंगे।

कन्या:

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी हलचल भरा रहेगा। वस्त्रों और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों की कारोबार में अच्छी कमाई होगी। धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल के लोगों से संपर्क हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन अपने काम के प्रति गंभीर और जिम्मेदार रहना होगा। कोई अटका हुआ काम भी आज शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।

तुला :

तुला राशि को लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। आप अगर कोई पारिवारिक बिजनस करते हैं तो इसमें आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए नियम के दायरे में रहकर काम करें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए दोस्त बन सकते हैं।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के लिए आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा धन का लाभ मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार के साथ खरीदारी पर भी जा सकते हैं, परिवार की खुशी के लिए बजट की मोह त्यागना होगा। लेन-देन को लेकर सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।

धनु:

धनु राशि वालों आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कोई अटका काम आज पूरा हो सकता है। कोई अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज काम में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

मकर :

मकर राशि के लोग आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे अटके हुए काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको लाभ और खुशी मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज अच्छी रहेगी। अपने समय का सदुपयोग करें दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए, शौक की चीजों पर व्यय होने का दिखता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों से भी राय विचार कर लेना चाहिए।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों को आज पूर्व में किए हुए काम का लाभ मिलेगा। कोई काम बन जाने से इनको खुशी मिलेगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपकी सोच बदलेगी। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई में कम रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि अधिक रहेगी। किसी शुभ काम में सहभागी हो सकते हैं ।

मीन:

मीन राशि के लोगों में कुछ नया करने की चाहत रहेगी। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिल सकती है। सलाह है कि आज पुरानी बातों को छेड़ने से बचें नहीं तो तनाव होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है।

Next Post

हो जाइए तैयार : देश में आज से इंटरनेट रफ्तार का नया युग शुरू, पीएम मोदी दिल्ली में थोड़ी देर बाद करेंगे '5G लॉन्च' #launch 5G

हो जाइए तैयार : देश में आज से इंटरनेट रफ्तार का नया युग शुरू, पीएम मोदी दिल्ली में थोड़ी देर बाद करेंगे ‘5G लॉन्च” (launch 5G) मुख्यधारा डेस्क  देश में आज से इंटरनेट रफ्तार का 5G युग शुरू (launch 5G) होने […]
IMG 20221001 WA0011

यह भी पढ़े