17 July 2023 Rashiphal: जानिए आज सावन के सोमवार 17 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन
दिनांक:- 17 जुलाई 2023
🌺 आज का पंचांग 🌺
- दिन:- सोमवार
- युगाब्दः- 5125
- विक्रम संवत- 2080
- शक संवत -1945
- अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
- गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
- ऋतु – ग्रीष्म
- काल (राहु)- पश्चिम दिशा
- मास – श्रावण
- पक्ष – कृष्ण पक्ष
- तिथि- अमावस्या
- नक्षत्र – पुनर्वसु
योग – व्याघात - करण- चतुरघ्न
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- 🌞सूर्योदय:- 5:18
- 🌞पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
- 🌺आज का व्रत व विशेष:- सोमवती अमावस्या (सोमवारी) व्रत व संक्रांति व्रत।
- 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
- कर्ण के द्वारा संधान किये गए सर्पयुक्त बाण से अर्जुन की रक्षा श्रीकृष्ण ने पाँव के अंगुठे से रथ को पृथ्वी में धँसाकर किया था।
- 🌚 राहु काल:- प्रातः के 6:59 से 8:41 बजे तक।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
गलत सोच और गलत अंदाजा इंसान को हर रिश्ते गुमराह कर देता है।
17 जुलाई का राशिफल
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन
आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है, संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें।
कर्क
आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नए साझेदारी में सावधानी बरतें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह
आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगें।
कन्या
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।
तुला
आज आप मानसिक तनाव परिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रुकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई आपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर
आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा पर न जाएं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।
कुंभ
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मीन
आज आप परिवार के वाद-विवाद से दूर रहे नहीं तो पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।


