मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शनिवार 17 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शनिवार 17 सितंबर का दिन

admin
panchang Mukhyadhara 2

दिनांक- 17 सितंबर 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – रोहिणी
  • योग – वज्र
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:54
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
  • 🌻आज का व्रत व विशेष:- संक्रांति व जीमूतवाहन (जितिया) व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- जीमूतवाहन व्रत पारणा सा. 5:00 उपरांत – रविवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • अनिरुद्ध का विवाह बाणासुर की पुत्री ऊषा से हुआ ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:54 से 7:27 म. 1:31 से 3:20 सा. 4:33 से 6:05 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:48 से 10:20 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

कुछ उलझनों के हल. वक्त पर छोड़ देने चाहिए बेशक जवाब देर मिलेंगे लेकिन बेहतरीन होंगे ।

17 सितंबर का राशिफल

मेष:

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपको बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं। किसी मित्र को पैसों के मामले में मदद करनी पड़ सकती है। संतान को लेकर किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर आपका जोर रहेगा।

वृषभ:

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यदि आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो आपको सही परिणाम मिलेगा। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति को धन उधार देते समय सावधान रहें। क्योंकि आज पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही हैं।

मिथुन:

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार उठ सकते है। फिलहाल, आपको अपने चाचा और भाईयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं आज आपको साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।

कर्क:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आपको सलाह है कि भावुकता में आकर निर्णय ना लें आपके लिए हानिकारक होगा। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है।

सिंह :

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बच्चे की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। आज किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप न करें। पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है।

कन्या:

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। झूठे लोगों की दोस्ती से दूर रहो, क्योंकि इससे नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बच्चे पर अत्यधिक नियंत्रण न रखें। यानी उन पर ज्यादा रोक टोक न करें। पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति हो सकती है।

तुला:

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर भी रहेगा। जल्दी अमीर बनने की चाहत में युवा कोई गलत रास्ता न अपना लें। अपने कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करते रहें। अगर आप मौजूदा कारोबार से जुड़ा कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो इस बारे में सोच विचार कर लें।

वृश्चिक:

रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। घर परिवार में आज वातावरण सामान्य रहेगा। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

धनु:

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चे के नकारात्मक प्रभाव और गतिविधियों से परेशानी हो सकती है। इस समय आपकी आय के साधन बने रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां ठीक से चल रही होंगी। यदि आप अपने सगे-संबंधियों से बहुत अधिक अपेक्षा रखते हैं तो आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर:

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कभी-कभी ज्यादा सोच विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां फिसल सकती हैं। इस समय घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप जिस व्यवसाय से संबंधित बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें प्रयास करते रहें। पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद हो सकता है।

कुंभ:

पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी लापरवाही बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटका सकती है। आपके संपर्क सूत्र और व्यवसाय में मार्केटिंग के नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

मीन:

रचनात्मक दायरे में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। माता पक्ष से आपके संबंधों में खटास आ सकती है। पब्लिक डीलिंग और शिक्षा से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही आपको पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

Next Post

भारत की जमीं पर फिर दौड़ेंगे चीते : पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन पर दिखाएंगे 'चीतों' (Cheetah) की झलक, 74 साल बाद देश फिर देखेगा रफ्तार

शंभू नाथ गौतम मध्य प्रदेश का छोटा जिला ‘श्योपुर’ पूरे देश में चर्चा में है। इस जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज आठ विदेशी मेहमान (चीते) (Cheetah) विशेष विमान से आ गए हैं। इसे लेकर कई दिनों से […]
IMG 20220917 WA0007

यह भी पढ़े