मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल जानिए कैसा रहेगा बुधवार 21 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल जानिए कैसा रहेगा बुधवार 21 सितंबर का दिन

admin
panchang

दिनांक- 21 सितंबर 2022

🌺 आज का पंचांग (Panchan)🌺

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- एकादशी
  • नक्षत्र – पुष्य
  • योग – परिघ
  • करण- बव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:58
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
  • 🌻आज का व्रत व विशेष:- इन्दिरा एकादशी व्रत सर्वेषाम् ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत- शुक्रवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • ऊखल में बंधे श्रीकृष्ण ने यमलार्जुन वृक्षों को उखाड़ कर नलकूबर और मणिग्रीव यक्षों का उद्धार किया ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:00 से 10:31 एवं 12:02 से 01:32 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:51 से 1:22 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

अच्छी हो या बुड़ी, शुरुआत हमेशा सोच से होती है ।

21 सितंबर का राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अज्ञात भय से ग्रसित होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बातचीत के दौरान नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से बचें। छात्रों और युवाओं को समस्या में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।

वृषभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। भागदौड़ रहेगी। महिलाएं अपने घरेलू और निजी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगी। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। संतान की किसी समस्या को लेकर घर में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। अचानक कोई खर्च हो सकता है जिसमें कटौती नहीं हो सकती है और आर्थिक मामलों को लेकर किसी करीबी से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में तेजी लाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिए कुछ समय निकालें। यह आपके संपर्क सूत्र को मजबूत करेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना चाहिए।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। छात्रों और युवाओं को उनके करियर और अध्ययन संबंधी गतिविधियों में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार के निवेश या लेन-देन संबंधी गतिविधियों से बचें। पैसों से संबंधित किसी भी गतिविधि के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पर शक करना ही आपका कर्तव्य होगा। खर्चे अधिक चिंता का विषय हो सकते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं के कारण व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकता है।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उतावलेपन और लापरवाही जैसी कमजोरी पर नियंत्रण रखें। अपना व्यवहार सरल रखें। भूमि संबंधी कार्यों में अधिक लाभ की अपेक्षा न करें, क्योंकि अधिक प्राप्त करने की इच्छा से हानि हो सकती है।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें। किसी तरह का विश्वासघात हो सकता है। किसी करीबी से किसी बात को लेकर अचानक विवाद हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं।

मकर: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही अशांति को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएं। वित्त या निवेश संबंधी कार्य बहुत सावधानी से करें उसमें गलती हो सकती है। भावनात्मकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है और इससे कोई आपका अनुचित लाभ उठा सकता है।

कुंभ: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन खिन्न हो सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ कुछ समय बिताने से संबंध प्रगाढ़ होंगे। दोपहर में कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन मायूस रहेगा। इस समय किसी भी जोखिम भरे गतिविधि कार्यों में शामिल न हों। घर में मेहमान होने से किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है।

मीन: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। कभी-कभी सब कुछ ठीक होने पर भी आप अकेलापन महसूस करेंगे। भावुकता और आलस्य जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Next Post

शोक की लहर : देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन, 1 महीने 10 दिन जिंदगी और मौत से जूझते रहे

 देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन, 1 महीने 10 दिन जिंदगी और मौत से जूझते रहे मुख्यधारा डेस्क  1 महीने 10 दिन जिंदगी और मौत से जूझने वाले देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) […]
IMG 20220921 WA0006

यह भी पढ़े