मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व फूलदेई - Mukhyadhara

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व फूलदेई

admin
d 1 10

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व फूलदेई

मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून / मुख्यधारा

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ’फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

d 1 11
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोक पर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

यह भी पढें : प्रकृति पूजने का लोक पर्व फूलदेई

Next Post

उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब नहीं रहेगा आसान!

उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब नहीं रहेगा आसान! डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड ही एकमात्र हिमालयी राज्य है, जहां राज्य के बाहर के लोग पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि भूमि गैर कृषि उद्देश्यों के लिए खरीद रहे हैं।सशक्त भू-कानून नहीं होने […]
u

यह भी पढ़े