प्रकृति पूजने का लोक पर्व फूलदेई - Mukhyadhara

प्रकृति पूजने का लोक पर्व फूलदेई

admin
f

प्रकृति पूजने का लोक पर्व फूलदेई 

harish

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला

सांस्कृतिक विविधता के मामले में उत्तराखण्ड की अपनी एक अलग पहचान है। यहां हर महीने कोई न कोई त्यौहार मनाया ही जाता है, पहाड़ की यह अनूठी बाल पर्व की परम्परा जो मानव और प्रकृति के बीच के पारस्परिक सम्बन्धों का प्रतीक है।

फूल देई, छम्मा देई,
देणी द्वार, भर भकार,
ये देली स बारम्बार नमस्कार,
फूले दवार…..फूल देई-छ्म्मा देई।

यह गीत उत्तराखंड में आजकल के दिनों में गुनगुनाया जाता है क्योकि पुरे उत्तराखंड में आजकल फूलदेई लोकपर्व सुरू हो चूका है जो अगले कुछ दिनों तक मनाया जाता है।

यह भी पढें : सीएम धामी करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

14 मार्च को चैत्र मास की संक्रान्ति है, यानि भारतीय कलैंडर का प्रथम दिन। इस संक्रांति को उत्तराखण्ड में ‘फूलदेई’ के नाम से एक लोक पर्व मनाया जाता है, जो बसन्त ऋतु के स्वागत का त्यौहार है। इस दिन छोटे बच्चे सुबह ही उठकर जंगलों की ओर चले जाते हैं और वहां से प्योली/फ्यूंली, बुरांस, बासिंग आदि जंगली फूलो के अलावा आडू, खुबानी, पुलम के फूलों को चुनकर लाते हैं और एक थाली या रिंगाल की टोकरी में चावल, हरे पत्ते, नारियल और इन फूलों को सजाकर हर घर की देहरी पर लोकगीतों को गाते हुये जाते हैं और देहरी का पूजन करते हुये गाते हैं- फ्योली और अन्य रंग बिरंगे फूलो को एकत्रित करने के लिए दौड़ पड़ते थे। खासकर यह होड़ रहती है की सुबह सबसे पहले कौन अपनी फूलो की टोकरी खाली करेगा। “बुरांस” नामक फूल को लाने के लिए जंगल जाते थे।

यह भी पढें : हिमांशु खुराना ने किया कार्मिकों का प्रथम रेन्डामाइजेशन

आजकल के दिनों में गाँव का माहौल बड़ा आनंदित भरा रहता है  सुबह सुब नन्हे मुन्हे बच्चों के मुख से भिन्नं भिन्न प्रकार के लोकगीत सुनाई देते  है। जो पुरे मन, मस्तिष्क को रोमांचित कर देते है पहाड़ की यह अनूठी बाल पर्व की परम्परा जो मानव और प्रकृति के बीच के पारस्परिक सम्बन्धों का प्रतीक है। जहां कुमाऊं में इसे फूलदेई के रूप में मनाया जाता है। वहीं, गढ़वाल में फूल संक्राति के रूप में मनाया जाता है। ये उत्तराखंड के बाल पर्व के रुप में मनाया जाता है. बच्चों की आस्था और हर्षोल्लास का त्योहार फूलदेई आज देवभूमि में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रामीण इलाके आज भी पहाड़ की संस्कृति को संजोए हुए है।तेज़ी से बड़ रही आधुनिकता के कारण यह प्राचीन परम्परा विलुप्त की कगार पर खड़ी हो गयी है बाल स्वरों में परिवार की खुशहाली और घर की समृद्धि की कामना समाए रहती है। पहाड़ की विशेषता है कि जीवन में तमाम चुनौतियां, संकट होने के बाद भी सामाजिक उल्लास में कमी नहीं रहती।

यह भी पढें : मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

आज लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाने पड़ रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड में ये मुहिम सदियों से चली आ रही है। बच्चों को फूलदेई के माध्यम से पहाड़ से, पेड़-पौधों, फूल-पत्तियों और नदियों से प्रेम करने की सीख दी जाती है। फूलदेई की परंपरा लोकगीतों के जरिए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती रही। ‘नई डाली पैय्यां जामी, देवतों की डाली’, ‘तुमरि देहरियों रौ बसंत फूलों का बग्वान’, ‘फूलदेई , छम्मा देई’
जैसे कई लोकगीत हैं, जो फूलदेई पर्व और इसकी पवित्रता का बखान करते हैं। प्रकृति के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं। ये प्रकृति ही है, जो हमें खुद से जोड़े रखती है।

उत्तराखंड के लोक जीवन में प्रकृति का विशेष महत्व है, इसी प्रकृति के सम्मान का पर्व है फूलदेई भी कुछ ऐसा ही पर्व है। इन प्राचीन परम्पराओ को बचाने के लिए सरकार को निति तय करनी होगी और  स्कूलों मे बच्चों को इस बालपर्व फूलदेई को मनाने के लिए प्रेरित किया जाय व इस परम्परा से संबन्धित लेख या कविताओं को नौनिहालों के पाठ्यक्रम मे शामिल किया जाय ताकि इसे व्यापकता प्रदान हो सके. सरकार की ओर से इस विषय पर ठोस सकारात्मक पहल करनी होगी। हमें अपनी परम्पराओं तथा संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा।

यह भी पढें : पुष्कर धामी ने मुख्य सेवक सदन में किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तराखण्ड सरकार के अधीन उद्यान विभाग के वैज्ञानिक के पद पर कार्य कर चुके हैं वर्तमान में दून विश्वविद्यालय कार्यरत हैं

Next Post

पुष्कर धामी ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

पुष्कर धामी ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग ‘विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए चेक और घर की चाबी, किया सम्मानित।’ ’सीमांत जनपद चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम […]
p 8

यह भी पढ़े