मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा सोमवार 29 अगस्त का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा सोमवार 29 अगस्त का दिन

admin
panchang mukhyadhara

दिनांक- 29 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र – उ.फा.
  • योग – साध्य
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:39
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- हरितालिका तीज व चतुर्थी चन्द्र (चौरचन) – मंगलवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • जयद्रथ को ऐसा वरदान था कि यदि उसके मरने पर उसका सिर जमीन पर गिर जाता तो उसे मारने वाले के सौ टुकड़े हो जाता।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:15 से 8:50 एवं 3:10 से 4:45 तक।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:13 से 8:48 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

योग्यताएं कर्म से उत्पन्न होती है जन्म से तो हर व्यक्ति शून्य ही होता है।

29 अगस्त का राशिफल

मेष:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

वृषभ:

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दिन का अधिकतम समय बच्चों के साथ बीतेगा।

मिथुन:

आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। समय पर कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम के तनाव के चलते क्रोध बढ़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न उलझें। संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यापारियों को आय के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। खानपान पर कंट्रोल रखें।

कर्क:

आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेवजह किसी बहस में न पड़े। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय बेहतर है। आप को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

सिंह:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा। अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस कर्मियों को काम में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो जाएंगी। भाई बहनों में किसी चीज़ को लेकर खटपट हो सकती है।

कन्या:

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। जो लोग स्टॉक मार्केट और मार्केटिंग से जुड़े हैं। उन्हें तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए समय सफलता दायक है। शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों के लिए नए ऑफर आने की संभावना है। व्यापारी को किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। कंप्यूटर संबंधित छात्रों के लिए दिन आज बेहतर रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।

धनु:

आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। विवाहित जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

मकर:

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे, समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ:

आज आपका दिन मनमुताबिक रहेगा। आज आप कई नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आर्थिक मुनाफा मिलेंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं। काम करने में मन लगेगा। आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। व्यापारियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। छात्रों को नए और सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं।

मीन:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ के नए साधन मिल सकते हैं, कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को वरिष्ठों और सहकर्मियों से मदद मिलने की संभावना है। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। व्यापारी जन कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभूति व्यक्ति की सलाह लें। छात्रों को उनकी पढ़ाई से संबंधित किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। बड़े भाई व बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

 

यह भी पढें : दुःखद (Disaster) : भारी बारिश से दून के राजपुर क्षेत्र में एक मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत। मृतकों में दो महिलाएं व 8 दिन का बच्चा शामिल

 

यह भी पढें : Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी की उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई 27वीं गिरफ्तारी। नकल के नए सेंटर का भी खुलासा

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: विधानसभा में सभी कालखण्डों में की गई भर्तियों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच, विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे अनुरोध : CM Dhami

 

यह भी पढें : Uttarakhand से बड़ी खबर : विधानसभा में एक बार फिर हुआ बैकडोर से भर्तियों का खेल। मंत्रियों व नेताओं के करीबियों को बांटी नौकरियां। सूची वायरल

 

यह भी पढें : नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर (twin tower) पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया, देखें विडियो

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में सात साल पुरानी इस भर्ती की जांच के आदेश के बाद मची खलबली (sub-inspector)

Next Post

video : टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद देहरादून के घंटाघर पर खेल प्रेमियों ने ऐसे मनाया जश्न। आतिशबाजी से गूंजा आसमान (Team India's victory over Pakistan)

क्रिकेट की दीवानगी : टीम इंडिया की पाक पर जीत के बाद देशवासियों ने आधी रात सड़कों पर पटाखे जलाकर जश्न मनाया शंभू नाथ गौतम खेल प्रेमियों और देशवासियों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली। […]
1661747537770

यह भी पढ़े