ब्रेकिंग: विधानसभा में सभी कालखण्डों में की गई भर्तियों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच, विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे अनुरोध : CM Dhami - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: विधानसभा में सभी कालखण्डों में की गई भर्तियों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच, विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे अनुरोध : CM Dhami

admin
cm Pushkar dhami

भर्ती घोटालों में किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा : CM Dhami 

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है तथा हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्यवाही चल रही है, जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है कि अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

CM Dhami ने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो कानून द्वारा अपना काम किया जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इससे हम आगे के लिये भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है, उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। लगातार जांचे चल रही है जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है और हम विधानसभा अध्यक्षा से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तिया हुई हैं, जिनमें शिकायत आ रही हैं, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो, उनमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्षा द्वारा जांच के विषय में राज्य सरकार से जो भी सहयोग मांगा जायेगा, वह दिया जायेगा।

 

यह भी पढें : Uttarakhand से बड़ी खबर : विधानसभा में एक बार फिर हुआ बैकडोर से भर्तियों का खेल। मंत्रियों व नेताओं के करीबियों को बांटी नौकरियां। सूची वायरल

 

 

यह भी पढें : नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर (twin tower) पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया, देखें विडियो

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में सात साल पुरानी इस भर्ती की जांच के आदेश के बाद मची खलबली (sub-inspector)

Next Post

CWC की बैठक में हुआ बड़ा फैसला : कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तारीखों का एलान, इस दिन होगा चुनाव

मुख्यधारा डेस्क  लंबे इंतजार के बाद आज कांग्रेस (Congress) की ओर से अच्छी खबर आई । पार्टी ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ‌ कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद रविवार को […]
IMG 20220828 WA0016

यह भी पढ़े