मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 04 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 04 सितंबर का दिन

admin
panchang mukhyadhara

दिनांक- 04 सितंबर 2022

🌺 आज का पंचांग(panchang) 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – ज्येष्ठा
  • योग – विष्कुम्भ
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:44
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- राधाष्टमी, दुर्वा अष्टमी एवं महालक्ष्मी व्रतारम्भ (16 दिनात्मक)।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष :- कर्माधर्मा एकादशी व्रत – मंगलवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • श्रीकृष्ण ग्यारह वर्ष छः महिना यशोदा जी के यहाँ रहकर अक्रूर जी के साथ मधुपुरी गये ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:27 से 1:36 तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 4:40 से 6:16 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

कामयाबी के दरवाजे उन्हीं के खुलते हैं जो उन्हें खटखटाने का क्षमता रखता हैं ।

4 सितंबर को राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें समाप्त होंगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है खानपान को लेकर सावधानी बरतें। सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

वृषभ:

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरि अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा।

कर्क:

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह:

आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

कन्या:

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला:

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक:

आज आज आप का दिन आर्थिक व व्यापारिक दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

धनु:

आज आपके लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी सेहत में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। छात्रों के लिए दिन फलदायक होने की संभावना है। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मकर:

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ:

आज का दिन आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेंगां।कार्यक्षेत्र में मन लगेगा एवं पिछले अटके हुए हैं सभी कार्य सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे धनलाभ के योग बन रहे है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन:

आज का दिन सुकून से भरा व शानदार रहेगा। मानसिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे धन लाभ होगा। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

Next Post

ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में नकल सरगना सादिक मूसा का साथी संपन्न राव को एसटीएफ ने गोमतीनगर लखनऊ से किया गिरफ्तार (paper leak case)

यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामला: अब तक 34 देहरादून/मुख्यधारा एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों (paper leak case) के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पकड़ा गया अभियुक्त नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। पेपर […]
IMG 20220904 WA0001

यह भी पढ़े