Image Image

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Mukhyadhara
Screenshot 20260922 144241 Gallery
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा
  • 21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा
  • गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने पर विश्वविद्यालय का जोर

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने और नई शोध प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पटेल नगर परिसर में आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में 21 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 74 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

वर्तमान दौर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई चुनौतियों के समाधान और नए ज्ञान के सृजन के लिए शोध की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालयों में शोध केवल उच्च शिक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीकी विकास और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप नए समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बेहतर अकादमिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विपिन चंद्र घिल्डियाल के मार्गदर्शन में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील किष्टवाल के नेतृत्व में परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गईं।

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. अशोक सिंह भंडारी ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से विभिन्न विषयों में शोध के लिए योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा तथा पीएचडी प्रवेश की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी परीक्षा अधिकारियों, संकाय सदस्यों, पर्यवेक्षकों तथा परीक्षा प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

विलासपुर कांडली में 2.10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

विलासपुर कांडली में 2.10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास देहरादून/मुख्यधारा मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के विलासपुर काडली में मुख्य मार्ग से विलासपुर एन्क्लेव तक मार्ग […]
IMG 20260922 WA0006

यह भी पढ़े