टिहरी गढ़वाल वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख की घोषणा

Mukhyadhara
FB IMG 1776946059832

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को मिलेंगे 3-3 लाख

देहरादून/मुख्यधारा

टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने  जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Next Post

विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम किया : मुख्यमंत्री धामी

विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम किया : मुख्यमंत्री धामी परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून […]
IMG 20260424 WA0010

यह भी पढ़े