image-description नई दिल्ली में सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट - Mukhyadhara

नई दिल्ली में सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

admin
j 1 5

नई दिल्ली में सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अवशेष कार्यों की निर्धारित समय-सीमा को सितम्बर 2024 तक बढ़ाने का किया अनुरोध

देहरादून/मुख्यधारा

सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है।

यह भी पढें : ह्यूम पाइप (Hume Pipe) को टनल से किसने और क्यों निकाला?

मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा अत्याधिक ठंड तथा वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलने में देरी के कारण सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। जिस कारण कार्य की प्रगति प्रभावित होती है।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढें : Bhagavat Katha : विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम चोपड़ा में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी (CM Dhami) से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फँसे श्रमिकों की ली अपडेट

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी (CM Dhami) से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फँसे श्रमिकों की ली अपडेट देहरादून/मुख्यधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को […]
p 1 36

यह भी पढ़े