Breaking: प्रधानमंत्री की रैली की व्यवस्थाओं को लेकर CM धामी ने किया परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण - Mukhyadhara

Breaking: प्रधानमंत्री की रैली की व्यवस्थाओं को लेकर CM धामी ने किया परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण

admin
CM Photo 20 dt 01 December 2021

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

CM Photo 18 dt 01 December 2021

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार को परेड ग्राउंड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिए कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए, ताकि परेड ग्राउंड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके।

CM Photo 21 dt 01 December 2021

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Post

गुड न्यूज़: पौड़ी क्षेत्रवासियों को CM धामी ने दी 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

पौड़ी/मुख्यधारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं […]
cm dhami 3

यह भी पढ़े