एआई के दौर में पॉडकास्टिंग : डिजिटल कथावाचन, विश्वसनीयता और समावेशी संचार पर वेबिनार

Mukhyadhara
FB IMG 1790825366595

एआई के दौर में पॉडकास्टिंग : डिजिटल कथावाचन, विश्वसनीयता और समावेशी संचार पर वेबिनार

हल्द्वानी/मुख्यधारा

अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा एवं सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ के संयुक्त तत्वावधान में “एआई के दौर में पॉडकास्टिंग : डिजिटल कथावाचन, विश्वसनीयता और समावेशी संचार का भविष्य” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन विद्याशाखा के निदेशक प्रो. राकेश चन्द्र रयाल ने दिया। उन्होंने पॉडकास्टिंग के विकासक्रम और डिजिटल मीडिया में इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए एआई के दौर में इसकी व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया।

FB IMG 1790825363270

मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर प्रो. हेमंत जोशी ने रेडियो, फिल्म और टेलीविजन से पॉडकास्टिंग तक मीडिया के विकास की यात्रा समझाई। उन्होंने पॉडकास्ट निर्माण में एआई की उपयोगिता, विशेषकर रिकॉर्डिंग, संपादन और तकनीकी कार्यों में इसकी भूमिका पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एआई को सहायक तकनीक के रूप में उपयोग किया जाना चाहिए तथा सामग्री की मानवीय निगरानी, तथ्य-जांच और संपादकीय समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने पॉडकास्टिंग में मानवीय संवेदना, रचनात्मकता, संवाद क्षमता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में शोधार्थियों एवं शिक्षार्थियों ने एआई आधारित मीडिया उत्पादन, पॉडकास्टिंग और डिजिटल संचार से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. जोशी ने विस्तार से उत्तर दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी ने ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ की पॉडकास्टिंग पहल की सराहना करते हुए प्रो. हेमंत जोशी को भविष्य में इस पहल से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका हर्षिता मेहता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ के अनिल नैलवाल ने प्रस्तुत किया। वेबिनार में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की देर रात शराब की दुकानों पर स्ट्राइक, अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों की दर्जनों दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

देहरादून: शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन  देहरादून में डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की देर रात शराब की दुकानों पर स्ट्राइक, अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी छापेमारी […]
IMG 20261001 WA0003

यह भी पढ़े