Image Image

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

Mukhyadhara
IMG 20261114 WA0023
  • रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) के सौंदर्यीकरण एवं इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन हब के रूप में विकसित करने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट भौगोलिक संरचना के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के विकास से जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

IMG 20261114 WA0024

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन राज्य की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन स्थलों के उन्नयन तथा नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन विकास के संबंध में केंद्र सरकार को भेजे गए विभिन्न प्रस्तावों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, देहरादून जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान

आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, देहरादून जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान रिस्पना रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास पर 2.74 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जिला योजना एवं डीएमएफ फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया […]
IMG 20261114 WA0040

यह भी पढ़े