स्वच्छता योद्धाओं संग महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने मनाई दीपावली - Mukhyadhara

स्वच्छता योद्धाओं संग महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने मनाई दीपावली

admin
r 1 13

स्वच्छता योद्धाओं संग महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने मनाई दीपावली

दिवाली पर्व पर मेयर के प्रयासों से मिले बोनस ने कर्मचारियों की खुशियों को किया दोगुना

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्वाओं संग मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दूनी हो गई जब उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली।

r 2 7

शनिवार की दोपहर बेहद खुशनुमा माहौल के बीच महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्योहार मनाया।

यह भी पढें : श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भकुंट भैरवनाथ के कपाट कल शनिवार को होंगे शीतकाल हेतु बंद

इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।

यह भी पढें : रा०इ०कॉ०किनसुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ (sports Mahakumbh) आयोजित, विजेता खिलाड़ियों को मेडल और धनराशि देकर किया पुरस्कृत

Next Post

सूबे में स्वास्थ्य विभाग (health Department) को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक

सूबे में स्वास्थ्य विभाग (health Department) को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक प्रदेशभर के पर्वतीय जनपदों के अस्पतालों में किये तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से मिलेगा बेहतर उपचार देहरादून/मुख्यधारा सूबे में स्वास्थ्य विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पी.एम.एच.एस […]
d 1 16

यह भी पढ़े