मोहित डिमरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Mukhyadhara

मोहित डिमरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin
m 1 10

मोहित डिमरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों के आतंक के खिलाफ और रवि बडोला को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे मोहित

देहरादून/मुख्यधारा

रवि बडोला को न्याय दिलाने और अपराधियों के बढ़ते आतंक के खिलाफ आंदोलन कर रहे मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। उन्हें सुददोवाला जेल ले जाया गया है। मोहित डिमरी के साथ ही एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोहित डिमरी ने कहा कि आज मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने देहरादून बंद का आह्वान किया था। अधिकतर मूल निवासियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। मूल निवासियों पर गोलियां चलाई जा रही है। उनकी हत्या हो रही है। उत्तराखंड में मूल निवासी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

यह भी पढ़ें : देवभूमि का माहौल खराब करने की नहीं किसी को छूट, कड़ी कार्रवाई को रहें तैयार: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि आज मूल निवासी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए जब सड़कों पर लड़ रहा है तो उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मूल निवास और भू कानून की लड़ाई को लड़ रहे हैं। मूल निवास और भू कानून न होने की वजह से बाहर से बड़ी संख्या में अपराधी उत्तराखंड आ गए हैं। इन पर किसी तरह की नकेल नहीं कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक बंद का आह्वान किया गया था। आपराधिक घटनाएं न रुकी और रवि बडोला को न्याय न मिला तो संपूर्ण उत्तराखंड बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मूल निवासियों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

मालूम हो की 24 दिसंबर 2023 को मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई थी। जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। मोहित लंबे समय से पूरे प्रदेश में मूल निवास और मजबूत भू-कानून के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मोहित डिमरी के साथ संघर्ष समिति के महानगर संयोजक अनिल डोभाल, प्रांजल नौडियाल, ललित श्रीवास्तव, दीप्ति रावत, देवचंद उत्तराखंडी , संजना बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, यशवीर सिंह चौधरी, राहुल कोहली को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल व मोटर मार्ग का मंत्री जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल व मोटर मार्ग का मंत्री जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश […]
j 1 15

यह भी पढ़े