Header banner

उत्तराखंड का रजत पर्व : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से, राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर सदन में होगी चर्चा, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित

admin
IMG 20251103 WA00031
  • उत्तराखंड का रजत पर्व : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर सदन में होगी चर्चा
  • राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह विधानसभा का विशेष सत्र राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति रविवार दोपहर दून पहुंच गईं हैं।

सोमवार सुबह 11 बजे विशेष सत्र में राष्ट्रपति का सदन में एक घंटे का संबोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। विधानसभा परिसर में बिना पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उत्तराखण्ड रजत जयंती : विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उदबोधन

सत्र में प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए रखेगी। यह सत्र राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, 25 वर्षों की विकास यात्रा और आने वाले समय की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा।

इस सत्र में राज्य की प्रगति और भविष्य की दिशा पर विशेष चर्चा होगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। राष्ट्रपति कल तीन दिवसीय भ्रमण पर उत्तराखंड पहुंची। वे आज नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति कल, मंगलवार को नैनीताल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों भी शामिल होंगी। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधान मंडल की बैठक की गई। बैठक में आगामी विशेष सत्र की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों एवं विधायी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने विधानसभा पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। विधानसभा में तीन और चार नवंबर को राज्य स्थापना के 25 वे रजत जयंती वर्ष की दृष्टिगत राज्य की प्रगति एवं भविष्य के रोड मैप के संबंध में विशेष चर्चा होगी।

यह दूसरा अवसर है, जब राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे पहले 18 मई, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विशेष सत्र को संबोधित किया था।

इस बीच रविवार को विधानसभा भवन के सभागार में हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एजेंडे पर मुहर लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित 25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य जनता के प्रति निरंतर उत्तरदाई बने रहना संसदीय प्रणाली की शक्ति […]
s

यह भी पढ़े