नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य को संस्तुति मिलने पर पुरोला विधायक ने जताया सीएम का आभार

admin
p 1 44

नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य को संस्तुति मिलने पर पुरोला विधायक ने जताया सीएम का आभार

पुरोला/मुख्यधारा

जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को संस्तुति प्रदान किए जाने पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भराड़ीसैंण में भेंट कर क्षेत्रीय जनता की ओर से उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य होने से स्थानीय जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ, उत्तराखंड का धरना-प्रदर्शन 19वां दिन भी जारी, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पिछले लंबे समय से उक्त मार्ग के सुदृढीकरण कार्य की स्थानीय जनता की ओर से मांग उठाई जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप उक्त सुदृढ़ीकरण कार्य की घोषणा की थी।

विदित है कि विधानसभा गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विगत दिवस हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को संस्तुति प्रदान की गई थी।

यह भी पढ़ें : गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड के सभी विधायकों के लिए मानसून सत्र रहा फायदे का सौदा, माननीयों की बढ़ाई गई सैलरी, इस फैसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की रही एक राय

उत्तराखंड के सभी विधायकों के लिए मानसून सत्र रहा फायदे का सौदा, माननीयों की बढ़ाई गई सैलरी, इस फैसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की रही एक राय शंभू नाथ गौतम उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र प्रदेश के सत्ता पक्ष […]
s 1 13

यह भी पढ़े