पुरोला विधायक राजकुमार ने कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित - Mukhyadhara

पुरोला विधायक राजकुमार ने कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

admin
IMG 20200530 WA0017

डॉक्टर्स, पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र, मास्क, सेनिटाइजर व फल बांटे

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ने शनिवार को क्षेत्र के पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। साथ ही सभी पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित कर सभी को फल बांटे।

महामारी से लड़ने को किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कोरोना वैश्विक महामारी में अग्रणी पंक्ति में अपनी जान की परवाह किये बिना समाज की सेवा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG 20200530 WA0015
विधायक राजकुमार ने पुरोला पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर मास्क व सैनिटाइजर बांटे। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों पर भी फूल वर्षा कर महामारी से लड़ने पर तमाम योद्धाओं के कार्यों की सराहना की और सभी को फल बांटे।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष जगदीश गुसांई, कमलेश रावत, राजेश भंडारी, मोहब्बत नेगी, जयेंद्र राणा, किशन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Next Post

एक्सक्लूसिव : प्रवासियों को रोजगार देने की जमीनी हकीकत और उसका आधार

सुरेश भाई  लाॅकडाउन के लगभग 63 दिनों बाद यह चर्चा जोरों पर है कि उत्तराखण्ड की सरकार प्रवासियों को रोजगार देने के लिये बैकों से कर्ज दिलायेगी, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत के आधार को समझना भी आवश्यक है। राज्य ने […]
FB IMG 1590846535443

यह भी पढ़े