कोविड की तीसरी लहर को देख मजदूर के बच्चों को मजबूत बनाने को बांटी जा रही घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट - Mukhyadhara

कोविड की तीसरी लहर को देख मजदूर के बच्चों को मजबूत बनाने को बांटी जा रही घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट

admin
img 1 2

चमोली/मुख्यधारा

कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी इंतेजाम किए जा रहे है। बच्चों और किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट बांटी जा रही है। वही विभिन्न निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों को भी सूक्ष्म पोषक तत्व किट दी जा रही है।

img 7

जिले 0-1 वर्ष तक के 10099 लक्ष्य से अधिक 11795 बच्चों को सूक्ष्म पोषक तत्व किट वितरित की जा चुकी है। वही 1-10 वर्ष तक के 42915 लक्ष्य के सापेक्ष 36682 तथा 10-18 वर्ष के 32016 लक्ष्य के सापेक्ष 36692 सूक्ष्म पोषक तत्व किट वितरित कर ली गई है। जिले में 85030 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट वितरण लक्ष्य से अधिक 85169 किट वितरित की जा चुकी है।

img

एसीएमओ डा0 एमएस खाती ने बताया कि ब्लाक स्तर पर आशा व एएनएम के माध्यम से घर-घर किट वितरण जारी है। शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों को हरे रंग के पैकेट, एक से 10 वर्ष तक के बच्चों को पीले तथा 10 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लाल पैकेट में सूक्ष्म पोषक तत्वों की टैबलेट उपलब्ध कराई जा रही है। सूक्ष्म पोषक तत्वों को मानव शरीर की जरूरतों को पूरा करने वाला प्रमुख पोषक समूह के रूप में जाना जाता है। इनमें विटामिन ए, बी, सी, डी, ई के साथ ही खनिज तत्व लोहा, कैल्शियम, मैगीनिशियम, जस्ता और सेलेनियम जैसे खनिज शामिल है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका रखते है।

 

यह भी पढें:…तो आज कौन विधायक हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

Next Post

CM धामी ने 16431.72 लाख की 49 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड को बनायेंगे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी : मुख्यमंत्री टिहरी यूथ क्लब का हुआ उद्घाटन और हिलांस तुलसी चाय का अनावरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को वितरित किए चेक टिहरी/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा […]
CM Photo 07 dt. 11 September 2021

यह भी पढ़े