मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

Mukhyadhara
IMG 20260820 WA0023
  • मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

मसूरी/मुख्यधारा

मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

IMG 20260820 WA0020

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

IMG 20260820 WA0022

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Post

दु:खद : हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत, मां और बेटे की मौत से सीमांत क्षेत्र में मातम

हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत, मां और बेटे की मौत से सीमांत क्षेत्र में मातम नीरज उत्तराखंडी मोरी। मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। […]
IMG 20260821 WA00081

यह भी पढ़े