जौनपुर रेंज भाल बीट में मनाया वन महोत्सव
नीरज उत्तराखंडी/जौनपुर
मसूरी वन प्रभाग जौनपुर रेंज भाल बीट में वन महोत्सव मनाया गया। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को वृक्षारोपण व देवदार बाज, रीठा, गुरियाल, तेजपात के वृक्षो ग्रामीणों को लगाने को दिया गया।
क्षेत्र में लोगों को वन सम्पदा का महत्व बताया गया वन वीट अधिकारी लोकेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित, रक्षा करें, जिससे आप हम सब मानव जीवन, पशु, पक्षियों,जंगली जानवरों, जीव-जंतुओ सहित की जीवकोपार्जन के लिए पर्यावरण प्राकृतिक हम सबकी आवश्यकता व धरोहर है।

कार्यक्रम का आयोजन भाल बीट अधिकारी लोकेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर सहायक वीट सतेन्द्र सिंह चौहान, वन श्रमिक जसपाल पंवार, सतेन्द्र सिंह ओबीसी मोर्चा के सह जिला प्रभारी उत्तरकाशी डा, मनवीर सिंह नेगी वन सरपंच अतोल सिंह नेगी, सोवत सिंह, एलम सिंह व ग्रामीण उपस्थित थे।


