बड़ी खबर : सीएम पुष्कर सिंह धामी व उनके मंत्रिमंडल ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ। सभी पुराने मंत्री रिपीट - Mukhyadhara

बड़ी खबर : सीएम पुष्कर सिंह धामी व उनके मंत्रिमंडल ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ। सभी पुराने मंत्री रिपीट

admin 1
Screenshot 20210704 171752 Facebook

देहरादून/मुख्यधारा

 रविवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों  को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार श्री धामी के मंत्रिमंडल में भी पुरानी तीरथ सिंह रावत वाली कैबिनेट के सभी सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

लाइव वीडियो

सीएम पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल के सदस्य

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं यतीश्वरानंद 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने  के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।  इस अवसर पर विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

1625399271162

इसी के साथ पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान संभाल ली है। इसके अलावा वे अपनी पहली परीक्षा में भी पास हो गए हैं, क्योंकि जिस तरह से गत दिवस से ही कई वरिष्ठ विधायक नाराज चल रहे थे, उन्हें मनाने में श्री धामी और प्रदेश संगठन सफल रहा है। यही कारण है कि पहले आज सिर्फ सीएम के ही शपथ लेने की बात सामने आ रही थी, किंतु सामूहिक प्रयासों से सीएम इस अपने पहले प्रयास में सफल रहे और तीरथ सरकार में मंत्री रहे सभी मंत्रियों को पुष्कर मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई है।

PicsArt 07 05 08.44.35

पुष्कर सिंह धामी की एक और खासियत यह है कि वह अब तक के प्रदेश में सबसे युवा सीएम बने हैं। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने जहां प्रदेश के यूथ को जोडऩे का प्रयास किया है, वहीं कुमाऊं मंडल समेत तराई वाले क्षेत्र के वोटरों को साधने का काम किया है।

यह भी पढें : वीडियो : जानिए पहली बार मीडिया कर्मियों से क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी। 2022 की चुनौती को अवसर में बदलने की कही बात

Next Post

उत्तराखंड क्रांति दल ने भू कानून को लेकर पुतला फूंककर किया प्रदर्शन 

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड क्रांति दल ने आज डोईवाला में सशक्त भू कानून बनाए जाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की […]
PicsArt 07 04 06.47.04

यह भी पढ़े