सवाल: पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद Brij Bhushan Sharan सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर खोला मोर्चा, दिल्ली में दे रहे धरना - Mukhyadhara

सवाल: पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद Brij Bhushan Sharan सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर खोला मोर्चा, दिल्ली में दे रहे धरना

admin
swal

सवाल: पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण (Brij Bhushan Sharan) सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर खोला मोर्चा, दिल्ली में दे रहे धरना

मुख्यधारा डेस्क

देश के नामी-गिरामी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने दो दिनों से दिल्ली स्थित जंतर मतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

धरना देने वाले पहलवानों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सरिता मोर और सुमित मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, आसू मलिक, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान, अंतिम पंघाल, रवि दहिया, दीपक पूनिया, संगीता फोगाट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, कुलदीप मलिक समेत करीब 30 पहलवान धरने पर बैठे हैं।

swal 2

आज इन पहलवानों के समर्थन में लेफ्ट की नेता वृंदा करात भी पहुंचीं। लेकिन पहलवानों ने पहलवानों ने वृंदा करात को मंच पर आने से रोक दिया।

इतना ही नहीं पहलवानों ने वृंदा करात को बोलने के लिए माइक भी नहीं दिया। इस दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि यह पहलवानों का प्रदर्शन है, यहां किसी नेता की जरूरत नहीं है। प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से मध्यस्ता के लिए आई हैं।

यह भी पढ़े : Republic day पर उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई जाएगी, दिल्ली में सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

बबीता फोगाट ने कहा, सरकार पहलवानों के साथ है। मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोच भी सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं।

खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर करने का आरोप लगा है। पहलवान विनेश दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है।

यह भी पढ़े :न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने इस्तीफा देने की घोषणा की, भावुक स्पीच देते हुए कहा- ‘अब उनके पास पहले जैसी ऊर्जा नहीं बची’

उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर में कुछ महिलाएं हैं जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती हैं। इनके करीबियों के इशारे पर उनके करीबी अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली थी।

एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया है कि वो खिलाड़ियों का शोषण करते हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, मैं डर-डर कर यहां तक पहुंची हूं। पता नहीं अध्यक्ष ने खुद कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है। आज यहां पर जो लड़कियां बैठी हैं। मैं आज यहां कह रही हूं मुझे पता नहीं कि कल मैं जिंदा रहूंगी भी या नहीं।

वहीं आज कुश्ती कोच प्रदीप दहिया ने कहा कि, इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।

वहीं धरना प्रदर्शन करने पहुंचे कोच सुरेंदर ने कहा कि, इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी उतरकर आए हैं, एक खिलाड़ी गलत हो सकता है इतने खिलाड़ी गलत नहीं हो सकते। जितना अत्याचार अब सुना है उतना कभी नहीं सुना।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: Dehradun में यहां पड़ा सीबीआई का छापा, हड़कंप मचा

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- आरोप सही हुए तो वह फांसी पर लटकने के लिए तैयार

महिला पहलवानों के लगाए गए यौन शोषण आरोपों के बाद भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण का कहना है कि पहलवानों के आरोप सही हुए तो वे फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ ही बीजेपी से सांसद भी हैं।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा के निवासी हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद पहुंचे हैं। ‌

वे 1991 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद बृज भूषण सिंह ने 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की। अब बृज भूषण सिंह कुल छह बार सांसद रहे चुके हैं।

इसके अलावा वे 2011 से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। 2019 बीजेपी सांसद तीसरी बार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने हैं। वहीं अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के बाहर प्रदर्शनकारी एकत्र ना होने पाएं इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। पता हो कि, बृजभूषण शरण सिंह का आवास 21 अशोक रोड पर स्थित है।

Next Post

लालकुआं पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लालकुआं पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि लालकुंआ पहुंचने मंत्री गणेश जोशी का हुआ भव्य स्वागत मंत्री जोशी ने लालकुंआ में आर.जी.इंटरप्राइजेज एवं भवानी इंटरप्राइजेज […]
joshi 1 2

यह भी पढ़े