Republic day पर उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई जाएगी, दिल्ली में सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा - Mukhyadhara

Republic day पर उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई जाएगी, दिल्ली में सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

admin
IMG 20230118 WA0054

गणतंत्र दिवस (Republic day) पर उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई जाएगी, दिल्ली में सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली/ मुख्यधारा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस बार देवभूमि उत्तराखंड की मानसखंड झांकी दिखाई देगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चयनित मानसखंड की झांकी का निरीक्षण कर उसमें शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने कहा यह मनोरम झांकी कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की समृद्ध कला एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगी, जो मानसखंड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कॉर्बेट नेशनल पार्क और ऐपण कला पर आधारित होगी।

IMG 20230118 WA0055

बता दें कि केदारनाथ व बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर काम किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मानसखंड पर आधारित झांकी का प्रदर्शन होगा।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: Dehradun में यहां पड़ा सीबीआई का छापा, हड़कंप मचा

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए 27 राज्यों ने अपने प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे थे, जिनमें से 16 राज्यों का ही अंतिम चयन हुआ है। उत्तराखंड द्वारा अभी तक 13 बार झांकियों का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस पर किया गया है।

उत्तराखंड की ओर से अभी तक विगत वर्षों में 13 झांकियों का प्रदर्शन कर्त्तव्य पथ पर किया गया है। इनमें वर्ष 2003 में फुलदेई, वर्ष 2005 में नंदा राजजात, वर्ष 2006 में फूलों की घाटी, वर्ष 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, वर्ष 2009 में साहसिक पर्यटन, वर्ष 2010 में कुंभ मेला हरिद्वार, वर्ष 2014 में जड़ीबूटी, वर्ष 2015 में केदारनाथ, वर्ष 2016 में रम्माण, वर्ष 2019 में अनाशक्ति आश्रम, वर्ष 2021 में केदारखंड और वर्ष 2022 में प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखंड सम्मिलित हैं।

Next Post

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने इस्तीफा देने की घोषणा की, भावुक स्पीच देते हुए कहा- 'अब उनके पास पहले जैसी ऊर्जा नहीं बची'

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने इस्तीफा देने की घोषणा की, भावुक स्पीच देते हुए कहा- ‘अब उनके पास पहले जैसी ऊर्जा नहीं बची’ विश्व की लोकप्रिय नेताओं में शुमार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री 42 वर्षीय जैसिंडा अर्डर्न इस्तीफे […]
news 1

यह भी पढ़े