मुख्यधारा पर जानिए आज का राशिफल (Rashiphal) व पंचांग, इन चीजों से बरतें सावधानी - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर जानिए आज का राशिफल (Rashiphal) व पंचांग, इन चीजों से बरतें सावधानी

admin
Rashiphal Mukhyadhara

दिनांक- 30 नवम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal)  🌺

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – धनिष्ठा
  • योग – व्याघात
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा मे
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति रविवार 8:48 व नवान्न पर्व ।
  • 🌸आने वाला व्रत व विशेष:- मोक्षदा एकादशी व्रत- रविवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:26
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • भगवान शिव ने शाल्व की तपस्या से प्रसन्न होकर सौभ नाम का विमान दिया था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:23 से 10:24 एवं 12:01 से 1:20 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:47 से 01:07 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

टूटी कलम और दूसरों से जलन खुद का भाग्य नहीं लिखने देती है

30 नवंबर का राशिफल

मेष राशि

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहते हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। साथ ही शाम के समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं।

वृष राशि

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। अभ्यास में सफलता मिलेगी और उन्नति का नया मौका मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझकर उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। किसी भी नए व्यापार में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह राशि

आज के दिन किसी स्त्री संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे और परिवार में चारों तरफ से खुशहाली आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार या चर्म रोग के प्रति सचेत रहें। स्वजनों से अनबन न हो, इसका ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज परेशानियों से निजात मिलेगी। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों का फैसला होगा। इससे आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी ख़ुशियाँ बढ़ेंगी और आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार और नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा। अचानक कोई अटका हुआ काम बनेगा और कोई चलता हुआ काम रुक सकता है जिससे आप न तो ज्यादा खुश होंगे और न ही ज्यादा दुखी। अपने कार्यों को सही तरीके से करने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य छोड़कर काम करें।

मकर

आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम को लेकर आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसे पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

कुम्भ राशि

आज परिवार में अप्रसन्नता के कारण घर का वातावरण प्रदूषित रहेगा। आत्मसंतुष्ट बनो। क्रोध की अधिकता से बचें। नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का व्यय अधिक होगा। किसी खास बीमारी के पीछे अचानक खर्चा हो सकता है।

मीन राशि

दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए शुरुआत में कोई बड़ा काम न करें। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी।

 

यह भी पढें :  Uttarakhand विधानसभा शीतकालीन सत्र : धामी सरकार ने पहले दिन 5440 करोड़ का अनुपूरक बजट और 11 विधेयक सदन में किए पेश

 

यह भी पढें : हादसा : पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त (Accident), एक ही परिवार के तीन लोग घायल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून हवाई (Dehradun airport) अड्डे पर मुख्यमंत्री के प्रस्ताव से बढ़ा आक्रोश

Next Post

Uttarakhand में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास

उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना […]
vidhansabha dehradun

यह भी पढ़े