ब्रेकिंग : देहरादून पहुंचने पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का स्वागत। सीएम आवास में मौजूद रहेंगे सभी विधायक व सांसद - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : देहरादून पहुंचने पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का स्वागत। सीएम आवास में मौजूद रहेंगे सभी विधायक व सांसद

admin
1657517883822

देहरादून/मुख्यधारा

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मु़र्मू (Draupadi Murmu) देहरादून पहुंच गई हैं। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सभी सांसद, व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

दून पहुंचने पर सर्वप्रथम द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कचहरी परिसर में मौजूद शहीद स्मारक पर पहुंची और राज्य आंदोलन कें शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

IMG 20220711 WA0029

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह करीब 10 बजे दून पहुंची। तत्पश्चात उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20220711 WA0021

तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के लिए बैठक में भाग लेंगी। इसके लिए भाजपा के सभी 47 विधायकों के साथ ही लोकसभा के 5 व राज्यसभा के तीनों सांसदों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया है।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर पार्टी की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया जा रहा है।

 

यह भी पढें : सियासत: उत्तराखंड कांग्रेस (Congress) को लगे एक साथ दो झटके, दोनों वरिष्ठ कांग्रेसियों ने छोड़ी कांग्रेस, इस पार्टी में होने जा रहे शामिल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में अब इन विषयों के शिक्षकों के हो गए बंपर ट्रांसफर (Education Department Transfer), देखें पूरी सूची

Next Post

World Population Day: बढ़ती जनसंख्या वर्तमान के साथ भविष्य के लिए भी घातक, छोटे परिवार में है 'बड़ी खुशियां'। जानें कितनी हुई विश्व की आबादी

शंभू नाथ गौतम दुनिया के कई देशों के विकास में जनसंख्या बाधक बनी हुई है। हर सेकंड बढ़ रही पापुलेशन बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी और अशिक्षा के लिए भी जिम्मेदार है। ‌ देश की भी बढ़ती आबादी एक ज्वलंत मुद्दा रहा […]
IMG 20220711 WA0031

यह भी पढ़े