रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : राजस्थान में भीषण गर्मी (heat) बर्दाश्त से बाहर, शरीर झुलस रहा, सड़कों पर चलते-चलते हो रही लोगों की मौत, चुरू देश का सबसे गर्म शहर - Mukhyadhara

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : राजस्थान में भीषण गर्मी (heat) बर्दाश्त से बाहर, शरीर झुलस रहा, सड़कों पर चलते-चलते हो रही लोगों की मौत, चुरू देश का सबसे गर्म शहर

admin
g 1 4

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : राजस्थान में भीषण गर्मी (heat) बर्दाश्त से बाहर, शरीर झुलस रहा, सड़कों पर चलते-चलते हो रही लोगों की मौत, चुरू देश का सबसे गर्म शहर

मुख्यधारा डेस्क

देश के सबसे बड़ा राज्य राजस्थान पर इस बार गर्मी कहर बनकर टूटी है। माउंट आबू को छोड़कर पूरा राजस्थान गर्मी में झुलस रहा है। तेज गर्मी में हर दिन राज्य में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। राज्य में हजारों लोगों का बदन झुलस गया है, चेहरा लाल पड़ा हुआ है। आंखों में भी गर्मी की तपिश दिखाई दे रही है।

राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत को अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मौसम विभाग ने 30 मई से कुछ राहत देने की बात कही है। लेकिन लोगों को गर्मी अब बर्दाश्त नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा राजस्थान की हालत खराब है। ‌राजस्थान में मंगलवार को 16 लोगों की मौत हुई है। कई लोग सड़कों पर चलते-चलते गिर गए और मौत हो गई। जिसमें आठ लोगों की मौत कोटा में हुई है। वहीं पाली में एक पुलिस कांस्टेबल व एक बुजुर्ग, जयपुर में 22 साल के युवक की मौत हुई है। युवक एक निजी विश्वविद्यालय में परीक्षा देकर बाहर निकाला तो वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदयपुर मे एक महिला, बारां व उदयपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई है। सभी की मौतों का कारण लू लगना माना गया है।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (weather department) ने सुनाई अच्छी खबर, दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगी राहत, कुछ दिन का और इंतजार

बालोतरा में तेज गर्मी के कारण 26 भेड़ों की मौत हुई है। राजस्थान में सात दिनों में 51 लोगों की मौत हुई है। कोटा के जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बिना ये नहीं कहा जा सकता की मौत का वास्तविक कारण क्या है? उन्होंने कहा कि बड़ा क्षेत्र है और 6 से 8 डेडबॉडी यहां हर रोज आ जाती है। दूसरी और एमबीएस चिकित्सालय द्वारा जारी की गई सूची में 7 शवों को अज्ञात बताया गया है। वहीं आज नौतपा का पांचवां दिन है। राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप हैं। 28 मई को यहां के तापमान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मंगलवार को चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 49 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मई 1999 में यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री पहुंचा था। यूपी के झांसी में पारा 49 और प्रयागराज में 48.2 डिग्री पहुंचा। इससे पहले प्रयागराज में 1994 में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।

दूसरी ओर, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : टेक्नॉलजी की मदद से चारधाम यात्रा का सुव्यवस्थित प्रबन्धन तथा स्थायी समाधान

 

Next Post

हरियाणा सरकार ने भास्कर चंद्र भट्ट को "हरियाणा खेल गौरव" से किया सम्मानित

हरियाणा सरकार ने भास्कर चंद्र भट्ट को “हरियाणा खेल गौरव” से किया सम्मानित देहरादून/मुख्यधारा भास्कर चंद्र भट्ट सीनियर महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए स्वीटी बोरा ने जो हरियाणा सरकार का खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार […]
h 1 16

यह भी पढ़े