रेड अलर्ट : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तापमान 48 पहुंचा, देश में ये शहर रहा सबसे गर्म, अभी नहीं मिलेगी राहत, दक्षिण में बारिश का दौर जारी - Mukhyadhara

रेड अलर्ट : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तापमान 48 पहुंचा, देश में ये शहर रहा सबसे गर्म, अभी नहीं मिलेगी राहत, दक्षिण में बारिश का दौर जारी

admin
h 1 7

रेड अलर्ट : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तापमान 48 पहुंचा, देश में ये शहर रहा सबसे गर्म, अभी नहीं मिलेगी राहत, दक्षिण में बारिश का दौर जारी

मुख्यधारा डेस्क

करीब दो महीने पहले मौसम विभाग की इस साल तेज गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुसीबत बन गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ेगा। इस महीने तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

h 1 8

वहीं दो दिनों से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुछ राहत मिली है।उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार को ​​देश में सबसे गर्म शहर राजस्थान का ​बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : मेरे गांव की बाट फिल्म के गानों की शूटिंग हुई मोईला टॉप पर

दूसरे नंबर पर सबसे ज्‍यादा तापमान हरियाणा के सिरसा में दर्ज किया गया। यहां का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद पंजाब के भटिंडा में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्‍थान मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 25 से 26 मई को अधिकतम तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इन दो दिनों में जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पिलानी, अलवर, बारां और चूरू में तापमान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। नागौर, टोंक, जयपुर और कोटा समेत कई जगहों पर अधिकतम 47 डिग्री पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री के पार ही बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : अपर सचिव विधायी अरविंद कुमार के पुत्र अंशुल भट्ट का आईएएस परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने पर मंत्री अग्रवाल ने दी बधाई

वहीं, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहेगा।

दिल्‍ली के तापमान की बात करें तो यहां 22 मई को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। 23 मई को 44 और 24 मई को 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की उम्‍मीद है।

वहीं 25 मई से 28 मई तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री से 31 डिग्री पर रहेगा। गर्मी और लू से सावधान रहें। खूब पानी पिए। धूप से बचें,क्योंकि फिलहाल इस आसमानी आग और लू से राहत नहीं मिलेगी। प्रचंड गर्मी बिजली ग्रिडों पर दबाव डाल रही है और जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे देश के कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण पिछले सप्ताह पांच वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गया, जिससे कई राज्यों में पानी की कमी बढ़ गई और जलविद्युत उत्पादन पर काफी असर पड़ा।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी से राहत देखने को मिल रही है। यहां बारिश का दौर चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के तमाम हिस्‍सों में बुधवार 22 मई को भारी वर्षा हुई है। आज 23 मई को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे आदि जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: केदारनाथ के अलावा ये हैं रुद्रप्रयाग जनपद के प्रमुख तीर्थ स्थल

वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में 26 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Next Post

बेहद चुनौतीपूर्ण है चारधाम यात्रा

बेहद चुनौतीपूर्ण है चारधाम यात्रा   डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप ले चुकी है। चारों धाम  के उच्च हिमालयी क्षेत्र में समुद्रतल से तीन हजार मीटर […]
c 9

यह भी पढ़े