गुड न्यूज़ : आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार ने दिया दीपावली का तोहफा। मानदेय बढाया - Mukhyadhara

गुड न्यूज़ : आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार ने दिया दीपावली का तोहफा। मानदेय बढाया

admin
aab 1578415611
  • राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले मानदेय में बढोतरी
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम का जताया आभार
  • कुल 35014 आंगनबाङी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों और आंगनबाङी सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

PicsArt 11 02 07.59.10

आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है।

राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये, आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आगनबाड़ी सहायिकाओं को  मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाएगी सरकार : धामी

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना प्रतिबंध हटाया। अब सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगी सभी चीजें। पढ़ें आदेश

 

यह भी पढ़े :बड़ी खबर: केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को पंडा समाज ने दिखाए काले झंडे। नहीं घुसने दिया मंदिर प्रांगण में

 

यह भी पढ़े : दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : CM धामी ने टिहरी में किया 95 करोड़ 46 लाख की योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास

 

 

Next Post

द्वारीखाल ब्लाॅक प्रमुख महेन्द्र राणा ने की विकास कार्यों समीक्षा

क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं द्वारीखाल/मुख्यधारा ब्लाक महेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की अध्यक्षता में विकासखण्ड द्वारीखाल के सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा की गयी। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी अतिया परवेज, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जयकृत […]
mahendra 2

यह भी पढ़े