बड़ी खबर : तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाएगी सरकार : धामी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाएगी सरकार : धामी

admin
purohit

CM धामी से मिले बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भी इस विषय मे संवाद कर रही है। हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना प्रतिबंध हटाया। अब सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगी सभी चीजें। पढ़ें आदेश

 

यह भी पढ़े :बड़ी खबर: केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को पंडा समाज ने दिखाए काले झंडे। नहीं घुसने दिया मंदिर प्रांगण में

 

यह भी पढ़े : दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : CM धामी ने टिहरी में किया 95 करोड़ 46 लाख की योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा : चकराता क्षेत्र में वाहन खाई में गिरा। 13 की मौत

Next Post

गुड न्यूज़ : आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार ने दिया दीपावली का तोहफा। मानदेय बढाया

राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले मानदेय में बढोतरी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम का जताया आभार कुल 35014 आंगनबाङी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों और आंगनबाङी सहायिकाओं को मिलेगा लाभ देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी […]
aab 1578415611

यह भी पढ़े