Header banner

रेड अलर्ट: देहरादून में भी आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

admin

देहरादून/मुख्यधारा

आखिरकार गहन मंथन व सोच-विचार के बाद देहरादून में भी भारी वर्षा के रेड अलर्ट के चलते आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। आज सुबह 4 बजे सविन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून द्वारा आदेश जारी किया गया है। हालांकि अराजक तत्वों द्वारा बीती शाम को ही इस संबंध में फेक आदेश जारी कर दिया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने तत्काल खारिज  कर दिया था।

आज जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानो में भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 02.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 02.09. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। तद्‌नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

इससे पूर्व अन्य जिलों में गत सायं ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए थे।

IMG 20250902 WA0000

1

FB IMG 1756745849210 FB IMG 1756743236375 1

IMG 20250902 WA0000

FB IMG 1756743236375

FB IMG 1756737642616 1

FB IMG 1756738198375

IMG 20250901 WA0036

FB IMG 1756737642616

FB IMG 1756736584661 1

FB IMG 1756736584661

FB IMG 1756721690805

FB IMG 1756734129985

FB IMG 1756733418784

 

1

Next Post

खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता : रेखा आर्या

खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता : रेखा आर्या भोजन भत्ते की दर बढ़ाने का आदेश जारी, अभी तक मिलते थे प्रतिदिन ढाई सौ रुपए देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय व इससे […]
r

यह भी पढ़े