Image Image

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

admin
r 1 33

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सफल आयोजन की कामना की

देहरादून/मुख्यधारा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया। खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी। उन्होंने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा के शम्भू पासवान की रैली में गढ़वाली समाज को क्यों दी गई गालियां और क्यों लगे मास्टरजी के जयकारे? देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा।

उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने लिया प्राधिकरण की तैयारियों का जायजा

Next Post

DM सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड में किया मतदान 

DM सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड में किया मतदान  देहरादून/मुख्यधारा नगर निकाय निर्वाचन मतदान दिवस पर आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड  तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने […]
d 1 44

यह भी पढ़े