प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं उपलब्धियां: रेखा आर्या (Rekha Arya) - Mukhyadhara

प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं उपलब्धियां: रेखा आर्या (Rekha Arya)

admin
rekha 1 2

प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं उपलब्धियां: रेखा आर्या (Rekha Arya)

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है देश का मान व सम्मान-रेखा आर्या
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘टिफिन सम्मेलन’ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कही बात

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित काकड़ीघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित “टिफिन बैठक” में प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार के अभूतपूर्व 9 वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज ग्रहण किया।

rekha 2 2

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देशभर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है और जनता के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जा रही है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।

यह भी पढें : लोहवा रेंज (Lohwa range) के वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर किया जागरूक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान कई पहल की गईं,जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनाएं शामिल है। इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार , आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार, देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों भी शामिल है।

यह भी पढें :फादर्स डे: बच्चों की खुशियों के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले पिता जीवन के हर मोड़ पर मजबूती के साथ खड़े रहते हैं, जानिए कैसे हुई थी फादर्स डे (Father’s Day) मनाने की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इनके अलावा कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक से निजात दिलाना, भव्य राम मन्दिर का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण आदि अनेक ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। कहा कि आज देश ने अनेकों ऐसी उपलब्धियां इन 9 वर्षों के शासनकाल मे प्राप्त की हैं जिनको जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक कहा है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी योजनायें बनाई जा रही हैं जिनसे हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन, योग-आयुष एवं आयुर्वेद को बढ़ावा मिलने के साथ ही हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

यह भी पढें : सख्ती: लम्बे समय से गायब शिक्षकों के खिलाफ उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarakhand Education Department) ने की कार्रवाई करने की तैयारी

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार,मंडल महामंन्त्री बालम सिंह करायत,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मंत्री कन्नू शाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा सिंह परिहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी धौंडियालमंडल उपाध्यक्ष रमेश कांडपाल, बिशना देवी, हरीश सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल सिंह मेहरा सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

शहर को क्लीन और ग्रीन रखना हर नागरिक का दायित्व: अनिता ममगाई (Anita Mamgai)

शहर को क्लीन और ग्रीन रखना हर नागरिक का दायित्व: अनिता ममगाई (Anita Mamgai) झाड़ू थामकर महापौर ने दिया स्वच्छता का सशक्त संदेश मेयर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान ऋषिकेश/मुख्यधारा नगर निगम महापौर ने सुपर संडे […]
anita 1 3

यह भी पढ़े