लोहवा रेंज (Lohwa range) के वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर किया जागरूक  - Mukhyadhara

लोहवा रेंज (Lohwa range) के वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर किया जागरूक 

admin
IMG 20230619 WA0008

लोहवा रेंज (Lohwa range) के वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर किया जागरूक

गैरसैंण/मुख्यधारा

वर्तमान में लगातार बढ़ते जा रहे प्लास्टिक के चलन से बड़ी समस्या खड़ी होती जा रही है। इसका दुष्प्रभाव सर्वाधिक पर्यावरण प्रदूषण के रूप में सामने आ रहा है। वैज्ञानिक भी अनेक मंचों पर प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चिंता जता रहे हैं। सरकारें भी अपने स्तर से इसके निवारण को लेकर काम कर रही हैं, लेकिन अपनी भूमिका के अनुरूप वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के सजग प्रहरी के रूप में चुपचाप काम कर रहा है। इसी क्रम में लोहवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर रविवार को न सिर्फ प्लास्टिक उन्मूलन का कार्य किया गया, बल्कि इसके निवारण को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

IMG 20230619 WA0007

उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में रविवार 18 जून को प्रभारी सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट  कार्तिकेय जोशी के तत्वाधान में प्रातः 08ः00 बजे से न्यायालय परिसर गैरसैंण से नगर पंचायत गैरसैंण के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता को लेकर शपथ ग्रहण के साथ ही भव्य रैली का आयोजन किया गया।

IMG 20230619 WA0006 IMG 20230619 WA0005

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी लोहवा रेंज प्रदीप गौड़ एवं फील्ड स्टाफ तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर प्लास्टिक उन्मूलन कार्य सम्पन्न किया गया।

IMG 20230619 WA0004 IMG 20230619 WA0009

बताते चलें कि लोहवा रेंज प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लगातार अपने अभियान में जुटी हुई है। वन कर्मी समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भी वृहद स्तर पर जागरूकता रैली चलाई गई थी एवं लोगों को इसके निवारण को लेकर शपथ दिलाई गई थी।

Next Post

जनपद ऊधमसिंहनगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वृहद्ध स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign)

जनपद ऊधमसिंहनगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वृहद्ध स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) रुद्रपुर/मुख्यधारा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अन्तिम दिन जिला जज प्रेम सिंह खिमाल तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के नेतृत्व में […]
r 1 12

यह भी पढ़े