नशा तस्करों पर नकेल कसती उत्तरकाशी पुलिस। अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार - Mukhyadhara

नशा तस्करों पर नकेल कसती उत्तरकाशी पुलिस। अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

admin
IMG 20210802 WA0001

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

नौगांव पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा 28.91 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशे के खिलाफ ‘नशामुक्त उत्तरकाशी’ अभियान को पुलिस बखूबी अंजाम तक पहुंचा रही है।

उत्तरकाशी पुलिस नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार लगाम कसी रही है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए क्षेत्राधिकारी बड़कोट अनुज आर्य के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर व उप निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी चौकी नौगांव/एस0ओ0जी0 यमुनावैली के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस व एस0ओ0जी0 यमुना वैली की संयुक्त टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुये रविवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के दौरान मुंगरा पुल के पास पौंटी तिराहे से 2 युवकों सुरेन्द्र सिंह रावत व किरण प्रकाश को UK 07BH 1778 (वैगनार) से 28.91 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे विकासनगर से स्मैक लाकर मोरी में बेचना चाह रहे थे।
दोनोों अभियुक्तों के विरुद्ध चौकी नौगांव थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है व अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- सुरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 गाजीराम सिंह रावत निवासी सुचाण गांव तह0 मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष (06.53 ग्राम स्मैक)
2- किरण प्रकाश पुत्र ईश्वर निवासी किराणु थाना मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष (22.38 ग्राम स्मैक)

बरामद माल- कुल 28.91 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 2,85,000 रु0)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रदीप तोमर-थानाध्यक्ष पुरोला
2-अशोक कुमार-चौकी प्रभारी नौगांव/एस0ओ0जी0 यमुना वैली
3-कानि0 अनिल तोमर-चौकी नौगांव
4-कानि0 अजय दत्त- एस0ओ0जी0 यमुना वैली
5-कानि0 राजेन्द्र कुमार-चौकी नौगांव।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढे : ब्लड कैंसर पीड़ित अनु धामी के इलाज को सीएम धामी ने विवेकाधीन कोष से सौंपा पांच लाख का चैक

Next Post

Health : भमोरा: औषधीय गुणों से समृद्ध हिमालयन स्ट्राॅबेरी

डा. भारत गिरी गुसांई देवभूमि उत्तराखंड अपने नैसर्गिक सुंदरता के साथ-साथ असंख्य प्राकृतिक बहुमूल्य औषधीय पादपो के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड मे पाये जाने वाले जंगली फल न केवल स्वादिष्ट व सेहत के लिए लाभदायक होते है, बल्कि लोक […]
tehri garwal

यह भी पढ़े