गुड न्यूज़ : चमोली जिले को मिली एम्बुलेंस - Mukhyadhara

गुड न्यूज़ : चमोली जिले को मिली एम्बुलेंस

admin
ambulance chamoli

चमोली/मुख्यधारा

एपिरोक माइनिंग इंडिया लिमिटेट कंपनी के द्वारा गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पैसिफिक क्रिएटिव सोसायटी, नई दिल्ली के माध्यम से चारधाम यात्रा हेतु आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से युक्त एक एम्बुलेंस डोनेट करते हुए आयुक्त/अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन गढवाल मंडल को उपलब्ध की गई थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त गढवाल हरक सिंह रावत ने बताया कि एनजीओ से प्राप्त इस एम्बुलेंस को यात्रा व्यवस्था हेतु जनपद चमोली को उपलब्ध करायी जा चुकी है।

अपर आयुक्त ने चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश से उक्त एम्बुलेंस को ले जाने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढे : बड़ी खबर : देर रात्रि आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले। चार DM बदले। कई अधिकारियों का बढ़ाया कद

यह भी पढे : डीएम डाॅ. आर. राजेश कुमार ने सभी विभागों को दी सख्त हिदायत, बोले : कार्यप्रणाली और रीति-नीति में तत्काल लाएं परिवर्तन

यह भी पढे : उत्तराखण्ड में 16472 लाभार्थियों को CM पुष्कर धामी ने दिए आवास स्वीकृति पत्र

Next Post

ब्लड कैंसर पीड़ित अनु धामी के इलाज को सीएम धामी ने विवेकाधीन कोष से सौंपा पांच लाख का चैक

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी के […]
CM Photo 01 dt 28 July 2021

यह भी पढ़े